Redmi K70e में होगा 1.5K OLED डिस्प्ले, 5500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग स्पीड!

Redmi स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में अगली पेशकश Redmi K70 सीरीज के रूप में जल्द ही करने वाली है। Xiaomi की सब्सिडिएरी कंपनी की ये सीरीज अब चर्चा में आ चुकी है। Redmi K60 इससे पहले पॉपुलर सीरीज रही है जिसकी सक्सेसर अब Redmi K70 का रेडमी फैंस को इंतजार होगा। इस सीरीज के एक कथित मॉडल Redmi K70e के बारे में लेटेस्ट अपडेट मिला है। खबर है कि सीरीज में K70, K70 Pro और K70e मॉडल्स शामिल होंगे। यहां Redmi K70e फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं Redmi K70 सीरीज के इस मॉडल में कौन से फीचर्स की उम्मीद की जा रही है।

रेडमी K70e Specifications (Expected)

Redmi K70 सीरीज का Redmi K70e स्मार्टफोन लीक्स में आ चुका है। जाने माने टिप्स्टर Anvin ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशंस लिस्ट किए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक Redmi K70e में MediaTek Dimensity 8300 SoC देखने को मिल सकता है। यह मॉडल नम्बर 23117RK66C के साथ बताया जा रहा है। फोन में 1.5K OLED डिस्प्ले बताया गया है। जो कि हाई रिजॉल्यूशन कंटेंट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन की बैटरी कैपिसिटी के बारे में भी यहां जानकारी दी गई है।

रेडमी K70e की बैटरी कैपिसिटी 5,500mAh की कही जा रही है जो कि बड़ी क्षमता में आती है। कंपनी इसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग भी दे सकती है। Redmi K70 के बारे में बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है जबकि K70 Pro, जो कि सीरीज का टॉप वेरिएंट होगा, में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन 2K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Redmi K70 Pro में 90W नहीं, बल्कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कंपनी दे सकती है, ऐसा अनुमान यहां लगाया गया है। कंपनी ने सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी तक संकेत नहीं दिया है। लेकिन अफवाह है कि इसे नवंबर में ही मार्केट में उतारा जा सकता है। इससे पहले सीरीज के स्मार्टफोन्स को IMEI डेटाबेस में कथित तौर पर स्पॉट किया जा चुका है। कंपनी सीरीज में हाई क्वालिटी कैमरा सेंसर इस्तेमाल करेगी, ऐसी चर्चा है। जल्द ही कंपनी इसके बारे में कुछ घोषणा कर सकती है।

Leave a Comment