OnePlus Ace 3 फोन 16GB रैम, Android 13, Snapdragon 8 Gen 2 Soc के साथ Antutu पर स्पॉट!

OnePlus की ओर से OnePlus Ace 3 चीनी मार्केट में जल्द पेश किया जा सकता है। यह फोन साल की शुरुआत में आए Oneplus Ace2 का सक्सेसर होगा। दरअसल OnePlus Ace एक सीरीज है जिसका तीसरा एडिशन अब कंपनी लॉन्च करने जा रही है। OnePlus Ace 3 सीरीज के बारे में लीक्स का सिलसिला पिछले काफी समय से जारी है। अब फोन को बेंचमार्क वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं कि यहां से फोन के बारे में कौन सी जानकारी निकल कर आई है।

फोन को बेंचमार्क वेबसाइट Antutu पर स्पॉट किया गया है

OnePlus की अपकमिंग सीरीज OnePlus Ace 3 के बारे में लेटेस्ट अपडेट महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया है। फोन को बेंचमार्क वेबसाइट Antutu पर स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट के लिए कंपनी इसे OnePlus 12R के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च करेगी। अब फोन के लॉन्च से पहले इसे Antutu पर देखा गया है जहां पर इसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। साथ ही एंड्रॉयड वर्जन और रैम के बारे में भी डिटेल्स आए हैं।

Oneplus Ace 3 को AnTuTu पर मॉडल नम्बर PJD110 के साथ देखा गया है। यहां पर इसका मदरबोर्ड का कोडनेम kalama है। लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर के बारे में डिटेल्स हैं जिसमें इसके तीन कोर 2.02GHz पर क्लॉक किए गए हैं। चार कोर 2.80Ghz पर क्लॉक किए गए हैं। वहीं प्राइमरी कोर को 3.19GHz पर क्लॉक किया गया है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है। डिवाइस में 16GB रैम दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आने वाला है।

जानिए स्पेसिफ़िकेशन के बारे में

वनप्लस ऐस 3 के स्कोर्स की बात करें तो सिंगल कोर में इसे 1723 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में डिवाइस ने 5,164 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। CPU टेस्ट में फोन ने ओवरऑल 4,95,780 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। जबकि GPU टेस्ट में डिवाइस ने 9,14,151 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। इससे पहले एक और रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि फोन में 5500एमएएच की बड़ी बैटरी मिलने वाली है, जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

OnePlus Ace 3 में कर्व्‍ड एजेज के साथ 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX890 मेन रियर कैमरा आने की संभावना है। साथ ही 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 32 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment