Amazon ने भारत में लॉन्च किया एलेक्सा सपोर्ट वाला Amazon Smart Plug; कीमत केवल 1,999 रुपए

अमेज़न अब अपने e-commerce साइट बिज़नेस से हटकर खुद के प्रोडक्ट बनाने में भी किस्मत आजमा चुकी है। अमेज़न ने अपने नहुत से प्रोडक्ट को भी लॉन्च किया है। अब यह कंपनी एक और प्रोडक्ट के साथ बाजार में उतरी है। यह प्रोडक्ट एक स्मार्ट प्लग है जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। शायद आप अभी  क यह न जानते हों कि यह Amazon Smart Plug आपके रोजमर्रा के उपकरणों या घरेलू इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को “स्मार्ट” बना सकता है।

जी हाँ! अमेज़ॅन स्मार्ट प्लग पावर सॉकेट और उपकरण के बीच एक बफर के रूप में कार्य करता है और आपको जानकार ख़ुशी होगी कि यह  एलेक्सा ऐप या एलेक्सा-सक्षम स्मार्ट स्पीकर को उपकरण पर स्विच या बंद करने की अनुमति भी देता है। Amazon Smart Plug को इस्तेमाल या स्थापित करना बेहद ही आसान है। यह 3-पिन सॉकेट डिज़ाइन और 6A पावर रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ है।

स्मार्ट प्लग की क्या है कीमत

भारत में Smart Plug की कीमत मात्र 1,999 रुपए हैं और यह केवल सफ़ेद रंग में अमेज़न की साइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसमें आपको कोई दूसरा कलर ऑप्शन नहीं मिलेगा। यह फिलहाल वर्तमान में बिक्री के लिए आसानी से उपलब्ध है और आप इसे Echo Dot 3.0 के साथ जोड़ा भी जा सकता है। अगर आप इन दोनों प्रोडक्ट को लेना चाहें तो आप इन्हें 5498 की कीमत में खरीद सकते हैं।

Amazon Smart Plug की स्पेसिफिकेशन

Amazon Smart Plug को इनपुट और आउटपुट के लिए अधिकतम 6A पर 220V से 240V, 50 / 60Hz के लिए रेट किया गया है। यह 2.4GHz वाई-फाई 802.11 b/g/n का उपयोग करता है और 5GHz बैंड के साथ काम नहीं करता है।

यह 3-पिन प्लग वाले डिज़ाइन के साथ आता है। आप चाहे तो इसे एलेक्सा ऐप के माध्यम से फायर ओएस, एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस के साथ भी जोड़ सकते हैं। स्मार्ट प्लग को एक संगत इको, फायर टीवी या किसी भी एलेक्सा डिवाइस का उपयोग करके संचालित किया जा सकता है। इसमें बाईं ओर एक ऑन-ऑफ़ बटन दिया हुआ है और सामने की तरफ एक एलईडी संकेतक है। अगर आप इसे अपने टीवी को Amazon Smart Plug से जोड़ देते हैं तो आपको टीवी को खुद जाकर चालु करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। आपको दूर से ही कहना है – “एलेक्सा, टीवी चालू करो” और यह टीवी को अपने आप ही चालु करने की अनुमति दे देता है।

इसके अलावा आप इस अमेज़ॅन स्मार्ट प्लग का उपयोग मोबाइल चार्जर, लैंप, केतली और अन्य उपकरणों को चालू या बंद करने के लिए भी कर सकते हैं। यदि आप फ़ोन को चार्जिंग पर लगा कर अपने बैड पर सोने के लिए चले जाते हैं, तो कुछ देर बाद आप इसे निदेश देकर अपना फ़ोन चार्जिंग से हटा भी सकते हैं। हैना ये वाकई कमाल की चीज।

हालांकि एक बात आपको यहां क्लियर कर देना चाहते हैं यह अमेज़ॅन स्मार्ट प्लग एसी, गीजर या वॉटर हीटर जैसे भारी उपकरणों को ऑन या ऑफ़ करने मेें समर्थन नहीं देता है। Amazon Smart Plug 46×71.3×37 मिमी के आयाम वाला है जिसका वजन लगभग 104 ग्राम है।

Amazon Smart Plug को ऐसे करें स्थापित

इसे स्थापित करने के लिए, Amazon Smart Plug को एक आउटलेट से कनेक्ट करें, एलेक्सा ऐप खोलें और आपको “नया प्लग मिला” देखना चाहिए। इस पर टैप करें और सेटअप प्रक्रिया को पूरा करें। यदि आपको सूचना नहीं दिखती है, तो आप इसे मैन्युअल रूप से भी सेट कर सकते हैं। एलेक्सा ऐप के निचले दाईं ओर डिवाइसेस आइकन पर टैप करें और फिर icon + ’आइकन पर टैप करें।

Leave a Comment