Echo Dot (3rd जेनरेशन) भारत में कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया। आप को यकीन नहीं होगा कि Echo Dot अब तक का सबसे अच्छा स्मार्टस्पीकर है, जो हर किसी की बजट में है और वो भी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ। Echo Dot में आपको वो सभी बेतरीन अपडेट मिलेंगें जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया आयाम पेश करती हैं।
अगर आप बजट में फिट बैठने वाले Bluetooth Speaker की तलाश में है, तो Echo Dot 3.0 इस मामले में काफी हद तक बेहतर साबित हो सकता है। जब आप इसकी खूबियां जानेंगे, तो आप इसे खरीदें बिना नहीं रह पाएंगें।
चलिए जानते हैं Echo Dot 3.0 के बारे में विस्तार से…..
डिजाईन
अगर हम बात करें Echo Dot 3.0 के डिजाईन की तो यह बहुत ही आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। छोटे से लुक वाला यह स्मार्ट स्पीकर आपको देखते ही पसंद आ जाएगा। इको का बाहरी आवरण वाला फैब्रिक बहुत अच्छा है और इसे हटाया नहीं जा सकता। इसके हलके रंग के कारण आप इस को मैला होने की स्तिथि में गीले कपडे से साफ़ कर सकते हैं।
इस डिवाइस के ऊपर की आपको 4 बटन मिलेंगें, जिसमें एक वॉल्यूम को कम और दूसरा ज्यादा करने के लिए है। उसके अलावा इसमें अलेक्सा बटन के साथ साथ म्यूट बटन भी दिया गया है। पुराने मॉडल की तरह इसमें भी LED रिंग मिल रही है जो लाल, नीले और हरे रंग में प्रकाशित होती है।

डिवाइस के नीचे रबर कोटिंग ग्रीप दी गई है ताकि इसे कहीं भी रखने की स्तिथि में से वो अपनी जगह से न हिले। इसके साइड में आपको 2 पोर्ट मिलते हैं, जिसमें से एक 3.5mm हैडफ़ोन जैक पोर्ट है और दूसरा एक पॉवर प्लग लगाने के लिए दिया गया है।
ऑडियो और कनेक्टिविटी
Echo Dot में आपको 1.6-इंच के बड़े स्पीकर दिए गये है, जिसकी साऊंड क्वालिटी आपको सच में आश्चर्य में डाल सकती है। खूबसूरत डिजाइन के साथ-साथ इसकी साउंड क्वालिटी भी कमाल की है। साफ़ आवाज के साथ इसका माध्यम-बेस आपको काफी पसंद आएगा। हालंकि इसकी ब्लूटूथ स्पीकर आवाज इतनी तेज नहीं है लेकिन इसकी क्वालिटी को नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता है।
Amazon ने इसमें Alexa एप्लीकेशन भी दी है, जिसमें आप इस डिवाइस को भी पेअर कर सकते हैं। Aux की सहायता से होम सिस्टम से कनेक्ट करना आसान है। साथ ही आप इस डिवाइस को Alexa- सपोर्ट म्यूजिक सिस्टम बनाकर बेहतर संगीत का मजा भी ले सकते हैं।

इस डिवाइस में आपको 4 माइक्रोफोन दिए जा रहे हैं जिससे पिछले डिवाइस के मुकाबले यह काफी अच्छा है। इसमें लगा Alexa एक बड़े कमरे में भी आपकी आवाज सुनकर रिस्पॉन्स करता है।
Amazon Echo Dot 3rd Gen Specifications
General
Brand | Amazon |
Model | Echo Dot 3rd Gen Smart Speaker |
Model Name | Echo Dot 3rd Gen |
Color | Black |
Power Requirement | 15W |
OS Compatibility | Android and iOS |
Speaker included | Yes |
Speaker size | 40.6 |
Display included | No |
Network connectivity | Bluetooth Connectivity And Wi-Fi Connectivity |
Alexa Calling | Yes |
Controls smart home devices | Yes |
Dimensions
Width | 99mm |
Height | 99mm |
Depth | 43mm |
Weight | 300GM |
अमेज़न Echo Dot को ऐसे बनाया गया है कि यह भारतीय एक्सेंट वाली इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी बात समझ सकता है। आपको कुछ भी जानकारी के लिए केवल बोलना है और यह आपकी आवाज को दूर तक सुन कर रिस्पॉन्स कर सकता है।