Xiaomi Pad 6 में हो सकता है Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन जैसा कैमरा डिजाइन

चाइनीज स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की Pad 6 के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक्स से जानकारी मिली है। इससे पहले कंपनी ने Pad 5 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें Xiaomi Pad 5, Pad 5 Pro और Pad 5 Pro 5G शामिल थे। इस वर्ष Xiaomi Pad 6, Pad 6 Pro और Pad 6 Pro 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर इनकी कुछ इमेज पोस्ट की हैं

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर इनकी कुछ इमेज पोस्ट की हैं। इनसे Xiaomi Pad 6 के रियर पैनल के लिए एक नया डिजाइन दिख रहा है। Xiaomi Pad 5 के विपरीत यह एक यूनिबॉडी डिजाइन है। हालांकि, रियर कैमरा लेआउट कुछ अलग है। यह Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल जैसा है।

Xiaomi Pad 6 में दो कैमरा लेंस और एक तीसरा कटआउट और एक LED फ्लैश सेटअप भी दिख रहा है। इसमें Qualcomm Snapdragon 870 SoC हो सका है। Xiaomi Pad 5 में Snapdragon 860 SoC दिया गया है। Xiaomi Pad 6 Pro को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED panel के संकेत मिल रहे हैं। कंपनी ने Xiaomi Pad 5 को भारत में लॉन्च किया था लेकिन इसके अन्य वेरिएंट्स देश में उपलब्ध नहीं कराए गए थे। Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 में 12.4 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,600 x 2,560 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, रिफ्रेश रेट 120Hz और 500 निट्स तक ब्राइटनेस दी गई है। यह डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

जानिए स्पेसिफ़िकेशन के बारे में

प्रोसेसर के तौर पर Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 में Snapdragon 870 है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 12 OS पर बेस्ड MIUI Pad 13 पर चलता है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। यह टैबलेट ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन में उपलब्ध कराया गया है। शाओमी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है। पिछले वर्ष कंपनी को कुछ कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

Leave a Comment