लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से आज भारत में लॉन्च होंगें Xiaomi Mi Notebook और Mi Notebook Horizon Edition

Xiaomi भारतीय बाजार में धीरे-धीरे अपने पैर जमा रहा है। अपने नए नए प्रोडक्ट के माध्यम से इस ब्रांड ने अपना अलग बाजार स्थापित कर लिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप तक हर किसी को बजट में लाकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। Xiaomi कंपनी आज भारत में  अपने दो लैपटॉप Mi Notebook, Mi Notebook Horizon Edition को लॉन्च कर रही है। 

यह पहली बार है जब क्सिओमी कंपनी अपना लैपटॉप भारत में लॉन्च करने जा रही है।  इससे पहले यह चीन समेत कई देशों में मल्टीपल लैपटॉप लॉन्च कर चुकी है। कंपनी अब भारत में भी इसे लॉन्च करने की योजना बना चुकी है। कुछ समय पहले Mi Notebook, Mi Notebook Horizon Edition के टीजर सामने आए थे। टेक्जेर को देखकर लगा है कि कंपनी द्वारा लाए गए लैपटॉम स्लिम बॉडी के हैं और लंबी बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं। 

आपको बता दें कि ये दोनों  ही लैपटॉप Intel प्रोसेसर की लेटेस्ट जेनरेशन से लैस होंगे। कोरोना के चलते लैपटॉप लॉन्च इवेंट भी ऑनलाइन किया जाएगा। 

Mi-Notebook-Horizon-Edition

अगर आप भी Mi Notebook, Mi Notebook Horizon Edition के लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं तो आप उसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। इसके लिए आपको बाहर जाने की जरुरत नहीं है। यह इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।  आप यदि चाहें तो लॉन्च event की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Facebook और YouTube चैनल पर भी देख सकते हैं। 

देखा जाए तो कंपनी ने laptop के फीचर्स के फीचर के बारे में कोई ख़ास जानकारी अभी तक नहीं दी है। लेकिन एक बात तो साफ़ है कि Mi Notebook में 10th gen Intel Core i7 प्रोसेसर  दिया जाएगा।  बैटरी की बात करें तो यह अच्छा बैटरी बैकअप देगी। टीजर के मुताबिक़ 12 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दवा किया गया है। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले  फुल एचडी होगी और इसमें स्लिम बेज़ेल के साथ साथ हाई स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो भी उपलब्ध होगा। Mi Notebook Horizon एडिशन के बारे में अधिक बात करें तो इसमें SSD स्टोरेज उपलब्ध होगा। इसके अलावा DTS ऑडियो सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Leave a Comment