Xiaomi ने वीडियो कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच MiTu Watch U1 Pro की लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स

Xiaomi ने वियरेबल सेगमेंट में बच्चों के लिए एक खास स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसे MiTu Children’s Phone Watch U1 Pro कहा गया है। स्मार्टवॉच की खास बात ये है कि इसमें कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो अन्य स्मार्टवॉच में नहीं मिलते हैं। मसलन इसमें वीडियो कॉलिंग फीचर है जिसके माध्यम से इससे वीडियो कॉल भी की जा सकती है। इसमें डिक्शनरी फीचर है जिसमें सर्च किया जा सकता है, और साथ ही सवालों के जवाब भी ये देती है। कंपनी ने इसमें बिल्ट इन XiaoAI फीचर दिया है जिससे यह और ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।

MiTu Children’s Phone Watch U1 Pro price

Xiaomi MiTu children’s watch U1 Pro को कंपनी ने फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 11,300 रुपये) है। यह येलो कलर में आती है। इसके अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च होने की बात सामने आई है।

MiTu Children’s Phone Watch U1 Pro Features

MiTu Children’s Phone Watch U1 Pro में WeChat, QQ जैसे ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। यानी सोशल मीडिया फीचर भी इसमें मिल जाता है। इसके अलावा खास बात ये भी है कि Smartwatch में AliPay पेमेंट सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है जिससे यह पेमेंट करने के काम भी आ सकती है। कॉलिंग के लिए यह वीडियो, और वॉयस कॉल दोनों को ही सपोर्ट करती है। इसमें 950mAh बैटरी है जो कि लम्बा बैकअप दे सकती है।

कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह 20 मीटर तक पानी में आसानी से खराब नहीं होती है। इसमें 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है। स्मार्टवॉच में 4 जीबी रैम दी गई है। जैसा कि बताया गया है, इसमें वीडियो कॉलिंग भी है, जिसके लिए स्क्रीन पर 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं, इस कैमरा में वाइड एंगल फीचर भी है। यह एनसाइक्लोपीडिया सपोर्ट के साथ आती है। जिससे यहां सवालों के जवाब भी ढूंढे जा सकते हैं। साथ ही डिक्शनरी सर्च भी इसमें किया जा सकता है। अन्य फीचर्स में स्मार्टवॉच के अंदर अलार्म रिमाइंडर है। इसके अलावा इंग्लिश, चीनी भाषाओं के लिए इसमें वॉयस ट्रांसलेशन फीचर भी दिया गया है।

Leave a Comment