6GB रैम और 50MP कैमरा वाले Moto G Stylus 5G (2023) को 2 डॉलर प्रति महीना पर दे रही है ये कंपनी

Motorola ने इस साल मई के अंत में मौजूदा Moto G Stylus 5G का 2023 वर्जन लॉन्च किया था। जैसा कि नाम से पता चलता है, नया फोन Stylus के साथ आता है, जो Samsung के पॉपुलर Note सीरीज और फ्लैगशिप S-Ultra मॉडल्स में भी देखने को मिलता है। Motorola Moto G Stylus (2023) फोन Snapdragon 6 Gen 1 से लैस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। यूं तो इस फोन को कंपनी ने 299.99 यूएस डॉलर में लॉन्च किया था, लेकिन AT&T यूजर्स को G Stylus 5G को मात्र 2 डॉलर प्रति महीना में इस्तेमाल करने की सुविधा दे रही है।

AT&T के अनुसार Moto G Stylus (2023) को लोग 2 डॉलर प्रति माह कीमत पर घर ले जा सकते हैं

AT&T के अनुसार Moto G Stylus (2023) को लोग 2 डॉलर प्रति माह कीमत पर घर ले जा सकते हैं। ऑफर आज से शुरू हो चुका है और AT&T के मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, AT&T के बिजनेस क्लाइंट इस डिवाइस को दो साल के सर्विस एग्रिमेंट के साथ 124.99 डॉलर में खरीद सकते हैं। जैसा कि हमने बताया G Stylus 5G (2023) को इस साल मई के अंत में 299.99 अमेरिकी डॉलर में लॉन्च किया गया था। बता दें कि फिलहाल ऑफर केवल अमेरिकी ग्राहकों के लिए है। भारत में AT&T सर्विस मुहैया नहीं कराता है।

मोटोरोला मोटो जी स्टाइलस (2023) में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिल जाता है, यानि बेहतरीन वीडियो एक्सपीरियंस आपको ये फोन दे सकता है। इसका सिग्नेचर स्टाइलस चार्जिंग पोर्ट के साथ दिया गया है। डिजाइन काफी आकर्षक है और बैक पैनल कर्व्ड है, जबकि डिस्प्ले फ्लैट है।

जानिए स्पेसिफ़िकेशन के बारे में

Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 से लैस Motorola Moto G Stylus (2023) फोन Android 13 पर रन करता है जिसके टॉप पर कंपनी का MyUX इंटरफेस दिया गया है। फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस है जो कि मैक्रो कैमरा की तरह भी काम करता है। कंपनी ने इसके साथ 1 एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

डिवाइस 5,000 mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके अलावा, इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं जो बेहतरीन साउंड प्रदान कर सकते हैं। वहीं हेडफोन जैक भी दिया गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है।

Leave a Comment