Samsung की Galaxy Book 4 सीरीज अगले सप्ताह हो सकती है लॉन्च

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung की Galaxy Book 4 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च की गई Galaxy Book 3 की जगह लेगी। इसमें Galaxy Book 4 360, Galaxy Book 4 360 Pro, Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Ultra शामिल हो सकते हैं।

हाल ही में इस सीरीज के लैपटॉप का डिजाइन लीक हुआ था। Yonhap News की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy Book 4 सीरीज को 15 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इन लेपटॉप में नया Intel Core Ultra चिपसेट होने की संभावना है। इन चिपसेट में न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स या NPU हो सकता है जिसके ऑफलाइन AI फंक्शंस को सपोर्ट करने का दावा किया गया है। सैमसंग इन चिपसेट का इस्तेमाल करने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल हो सकती है। इससे फोटो और वीडियो की एडिटिंग करने में मदद होगी।

जानिए क्या कहा गया है Yonhap News की रिपोर्ट में

इससे पहले Galaxy Book 4 सीरीज को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च करने की अटकल थी। हालांकि, Yonhap News की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी पहले AI लैपटॉप की पोजिशन हासिल करने के लिए इसे अगले सप्ताह पेश कर सकती है। HP और LG जैसी कंपनियां भी AI लैपटॉप को लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। एक अन्य रिपोर्ट में Galaxy Book 4 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया गया है। इस सीरीज के बेस मॉडल Galaxy Book 4 में Intel Core Ultra 5 120U 8 GB के LPDDR4x RAM के साथ हो सकता हैष इसमें 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Galaxy Book 4 360 में फुल रेंज हिंज और S पेन हो सकता है

Galaxy Book 4 360 में फुल रेंज हिंज और S पेन हो सकता है। इसमें LPDDR5 RAM दिया जा सकता है। इन दोनों बेस मॉडल्स का प्राइस 1,000 डॉलर से कम हो सकता है। Galaxy Book 4 Pro में 360 डिग्री हिंज और S पेन सपोर्ट मिल सकता है। इस सीरीज के दोनों Pro मॉडल्स में Intel Core Ultra 7 155U चिपसेट 16 GB के LPDDR5x RAM के साथ हो सकता है। Galaxy Book 4 Pro में 14 इंच का डिस्प्ले 2,880 x 1,800 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ होने की संभावना है। Galaxy Book 4 Pro 360 में 16 इंच का डिस्प्ले इसी रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है। इस सीरीज के Pro मॉडल्स का प्राइस 2,000 डॉलर से कम हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों से सैमसंग को लैपटॉप सेगमेंट में अन्य कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Leave a Comment