Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 : सैमसंग के सबसे महंगे स्‍मार्टफोन आज लॉन्‍च होंगे, ऐसे देखें Live टेलीकास्‍ट

Samsung Galaxy Unpacked Event 2024: सैमसंग का 2024 का पहला बड़ा इवेंट आज होने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार आज रात अमेरिका के सैन जोस में होने जा रहे इवेंट का मेन हाइलाइट Galaxy S24 सीरीज हो सकती है। यह पिछले साल आई Galaxy S23 सीरीज की सक्‍सेसर होगी। नए सैमसंग स्‍मार्टफोन्‍स के लिए प्री-रिजर्वेशन पिछले हफ्ते शुरू हो गए थे। खास यह है कि Galaxy S23 सीरीज पिछले साल फरवरी में आई थी, Galaxy S22 सीरीज को भी फरवरी में लॉन्‍च किया गया था। उस हिसाब से Galaxy S24 सीरीज को थोड़ा पहले लाया जा रहा है। उम्मीद है कि इस इवेंट में Galaxy Fit 3 और नेक्‍स्‍ट जेनरेशन वायरलेस ईयरबड्स को भी लॉन्‍च किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी Unpacked 2024 Event : How to watch

Samsung Galaxy Unpacked 2024 इवेंट की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे से होगी। यह इवेंट कैलिफोर्निया के सैन जोस में शुरू होगा। इवेंट को सैमसंग न्यूजरूम, सोशल मीडिया चैनल्‍स के साथ-साथ यूट्यूब चैनल के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Samsung Galaxy Unpacked 2024 event : What to expect

आज होने वाले इवेंट में कंपनी Galaxy S24 सीरीज को पेश कर सकती है, जिनमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra डिवाइसेज प्रमुख हैं। इवेंट में Galaxy AI की घोषणा भी की जाएगी।

नए स्‍मार्टफोन्‍स की प्राइसिंग पर अभी कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं आई है। अनुमान है कि Galaxy S24 की शुरुआत EUR 899 (लगभग 82,000 रुपये) से हो सकती है। यह 8GB RAM + 128GB स्‍टोरेज मॉडल के दाम होंगे। Galaxy S24+ को EUR 1,149 (लगभग 1 लाख 5 हजार रुपये) में लॉन्‍च किए जाने की अफवाहें हैं। यह 12GB RAM + 256GB स्‍टोरेज मॉडल के दाम हो सकते हैं। Galaxy S24 Ultra की कीमत EUR 1,449 (लगभग 1 लाख 33 हजार 500 रुपये) हो सकती है।

गैलेक्सी एस24 सीरीज में गैलेक्सी एआई के रूप में जेनरेटिव एआई की खूबियां भी होंगे। सर्किल टू सर्च, फोन कॉल के लिए लाइव ट्रांसलेशन और नोट असिस्ट जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। यह सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड वन यूआई 6.1 के साथ आ सकती है।

Leave a Comment