Samsung Galaxy S23 FE फोन 8GB रैम, 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ TENAA पर स्पॉट, अक्टूबर में होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy S23 FE पिछले कई हफ्तों से चर्चा में है। यह फोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन बेंचमार्क साइट Geekbench पर कई महीने पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। इतना ही नहीं, फोन को भारत से BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। इससे पता चलता है कि यह जल्द भारत में दस्तक दे सकता है। अब लेटेस्ट अपडेट इसके बारे में कुछ और खुलासा करता है। फोन को सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर देखा गया है। आईए जानते हैं यहां से कौन से डिटेल्स सामने आए हैं।

सैमसंग का चर्चित Galaxy S23 FE अब चीन में TENAA सर्टिफिकेशन में स्पॉट हुआ है

Samsung का चर्चित Galaxy S23 FE अब चीन में TENAA सर्टिफिकेशन में स्पॉट हुआ है। यहां से फोन का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। सर्टिफिकेशन साइट की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश भी है। हैंडसेट Galaxy S23 सीरीज का ही डिजाइन कैरी करता है। इसके पावर और वॉल्यूम बटन फोन के राइट साइड में दिखाई दे रहे हैं। फ्रंट की ओर इसमें पंच होल कटआउट के साथ डिस्प्ले मिलने वाला है। इसी कटआउट में सेल्फी कैमरा मौजूद है।

जानिए फोन के स्पेसिफ़िकेशन के बारे में

यहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले 2340×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ बताया गया है। डिवाइस में ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। हाल ही में सामने आया था कि अमेरिका में कंपनी इस फोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ लॉन्च कर सकती है। जबकि ग्लोबल वेरिएंट में Exynos 2200 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज बताई गई है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा और तीसरे कैमरे के रूप में 12 मेगापिक्सल का लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन 10 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 4,370mAh की बताई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सैमसंग इसके बारे में अधिकारिक रूप से कोई घोषणा करेगी, साथ ही इसके खास फीचर्स से भी पर्दा उठा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन का लॉन्च अक्टूबर तक संभव है।

Leave a Comment