Redmi का सस्ता स्मार्टफोन Redmi A3 भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS लिस्टिंग में आया नजर!

Redmi भारत में अपना नया A सीरीज स्मार्टफोन Redmi A3 जल्द लॉन्च करने वाली है। फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स वेबसाइट की लिस्टिंग में देखा गया है। इससे पहले यह डिवाइस कई और सर्टिफेकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। रोचक बात ये है कि फोन को Poco नाम से लिस्ट किया गया है जिसका मतलब है कि यह भारत में रिब्रांडेड होकर आ सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा नया रेडमी स्मार्टफोन।

रेडमी A3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। BIS सर्टिफिकेशन पर इस डिवाइस को स्पॉट किया गया है जिसका मॉडल नम्बर 23129RN51H मेंशन किया गया है। TMKTECH ने लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए हैं। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन इसे एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। क्योंकि इससे पहले आया Redmi A2 भी बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया था। जिसके स्पेसिफिकेशंस से आगामी रेडमी फोन के स्पेक्स का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

Redmi A2 Specifications

Redmi A2 में 6.52 इंच डिस्प्ले मिलता है जिसमें 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। फोन में 2GB और 4GB रैम का ऑप्शन दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का AI डुअल कैमरा रियर साइड में दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।

रेडमी ए2 में 5,000 mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर बॉक्स में ही आता है। फोन Android 12 (Go Edition) के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने की बात कही है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल SIM, 4G, WiFi, Bluetooth 5.0, GPS, Glonass, और BeiDou सपोर्ट भी है।

Leave a Comment