Redmi Note 12 Pro 5G नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

चाइनीज़ स्मार्टफोन मेकर Redmi ने अपने Note 12 Pro 5G को नए स्टोरेज और RAM कन्फिग्रेशन के साथ भारत में लॉन्च किया है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने यह स्मार्टफोन भारत में 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया था।

इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है

इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC और 5,000 mAH की बैटरी दी गई है। इसका प्राइस mi.com पर 28,999 रुपये का है। इसे Flipkart के जरिए भी खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Frosted Blue, Stardust Purple और Onyx Black कलर्स में उपलब्ध है। Redmi Note 12 Pro 5G को Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 12 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

इसका 6.67 इंच फुल HD (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग ग्लास 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 1080 SoC 12 GB के RAM और 256 GB तक की स्टोरेज के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में कंपनी ने Redmi A2 को Redmi A2+ के साथ लॉन्च किया था। इसे 2 GB RAM + 32 GB स्टोरेज और 2 GB RAM + 64 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.52 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 5G दिया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 6,799 रुपये है। इसे ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकेगा। बजट स्मार्टफोन्स में यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

Leave a Comment