Poco X6 Neo की लॉन्च डेट लीक, 120Hz डिस्प्ले, 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से होगा लैस!

Poco X6 सीरीज भारत में 11 जनवरी को लॉन्च हुई थी। जिसमें कंपनी ने Poco X6, Poco X6 Pro को लॉन्च किया था। इन डिवाइसेज में 6.67 इंच का डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन, और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। अब इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। इसका नाम Poco X6 Neo बताया गया है। फोन सीरीज के अन्य दो मॉडल्स से कैसे अलग होगा, आइए जानते हैं।

Poco X6 Neo कंपनी की X6 सीरीज में अगला एडिशन होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अहम जानकारी मिली है। टिप्स्टर योगेश बरार ने 91 मोबाइल्स के साथ मिलकर खुलासा किया है कि यह स्मार्टफोन भारत में मार्च के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। इसे Redmi Note 13R Pro का रिब्रांडेड वर्जन बताया है। Note 13R Pro को कंपनी ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। Poco X6 Neo में भी Redmi Note 13R Pro जैसे स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलेंगे। आइए एक नजर डालते हैं।

Redmi Note 13R Pro Specifications

Redmi Note 13R Pro में 6.67-इंच साइज का OLED डिस्प्ले है, जिसमें फुल HD+ रिजॉल्यूशन है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 6080 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर रन करता है।

कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 3x इन-सेंसर जूम के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर और एक आईआर ब्लास्टर दिया गया है। इस फोन की लंबाई 161.11 मिमी, चौड़ाई 74.95 मिमी, मोटाई 7.73 मिमी और वजन 175 ग्राम है। फोन Midnight Black, Time Blue और Morning Light Gold कलर ऑप्शन में आता है।

Leave a Comment