Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox लॉन्च, छोटे व्यापारियों को होगा फायदा

Paytm ने भारत में Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox पेमेंट डिवाइसेज को पेश कर दिया है। Paytm की पेरेंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) द्वारा यह घोषणा की गई थी। फाइनेंशियल सर्विस और पेमेंट सॉल्युशन कंपनी Paytm की ये दो नई पेशकश इसके व्यापार में विस्तार करेंगी। इन दोनों डिवाइसेज को व्यापारियों के लिए बेहतर पेमेंट कवरेज प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Paytm Pocket Soundbox

पेटम Pocket Soundbox एक पोर्टेबल डिवाइस है जो कि अपने तरह का पहला डिवाइस है। यह आसानी से जेब में फिट हो सकता है और 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। पॉकेट साउंडबॉक्स ज्यादा एफिशिएंसी के लिए व्यापारियों को इंस्टेंट ऑडियो पेमेंट अलर्ट प्रदान करता है। इस डिवाइस को पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 5 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक बिल्ट इन टॉर्च दी गई है जो कि इसे अंधेरे में उपयोग में आसान बनाती है। इसे कैब ड्राइवरों से लेकर डिलीवरी एजेंट्स और कार्ट विक्रेताओं तक इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।

Paytm Music Soundbox

Paytm Music Soundbox पेमेंट डिवाइस के साथ-साथ व्यापारियों को मनोरंजन भी प्रदान करता है। इसे ब्लूटूथ स्पीकर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 4W स्पीकर दिए गए हैं। म्यूजिक साउंडबॉक्स 4जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 10 दिन चल सकता है। पॉकेट साउंडबक्स की तरह, म्यूजिक साउंडबॉक्स भी ऑडियो पेमेंट नोटिफिकेशंस प्रदान करता है। बैकग्राउंड में म्यूजिक चलते हुए भी यह पेमेंट के लिए काम कर सकता है।

क्या कहा Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने

Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि “मोबाइल भुगतान और क्यूआर टेक्नोलॉजी में लीड के तौर पर हमने Paytm Soundbox के साथ इन-स्टोर पेमेंट में क्रांति ला दी। हम दो नए डिवाइसेज Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox के साथ टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ा रहे हैं। इन दोनों डिवाइसेज को व्यापारियों के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। Paytm Pocket Soundbox चलते-फिरते व्यापारियों के लिए काफी मददगार होगा, वहीं Paytm Music Soundbox पेमेंट अलर्ट की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ म्यूजिक से एंटरटेनमेंट भी प्रदान करता है। इन नए डिवाइसेज के साथ हम भारत में छोटी दुकानों के लिए टेक्नोलॉजी प्रदान करने में सबसे आगे रहने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment