OnePlus Pad Go होगा अगले साल OnePlus 12 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus जल्द ही अपने नेक्स्ट जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 और 12R लॉन्च करने वाली है। वनप्लस के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में आएंगे। अब पता चला है कि इन स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी OnePlus Pad Go टैबलेट भी लॉन्च कर सकती है। यहां हम आपको OnePlus Pad Go के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Pad Go

इस महीने की शुरुआत में चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने एक नए टैबलेट पर काम करने की जानकारी दी थी। यह मॉडल Oneplus Pad Go हो सकता है। शुरुआती जानकारी में यह OPD2304 और OPD2305 मॉडल नंबर के साथ नजर आया, जिसमें इसके वाईफाई और सेल्युलर वर्जन का पता चला था। अब एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी अगले साल आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन और ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के साथ Pad Go टैबलेट भी पेश करेगी।

जानिए क्या कहना हैं टिपस्टर का

जाने-माने टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार Pad Go और नए ईयरबड्स जनवरी 2024 में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए जा सकते हैं। इसका रिलीज समय OnePlus 12 और OnePlus 12R के लॉन्च के साथ हो सकता है। OnePlus 11 को जनवरी 2023 में चीन में लॉन्च किया गया था, लेकिन संभावना है कि OnePlus 12 सीरीज जनवरी या फरवरी 2023 में पेश किया जाएगा।

आगामी टैबलेट मॉडल को कंपनी की ऑफिशियल चीनी वेबसाइट और भारत में BIS सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था। इससे पता चलता है कि कंपनी ऐसे टैबलेट पर काम कर रही है। हालांकि, अभी तक इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं है।

Leave a Comment