OnePlus का Pad Go टैबलेट 11.35 इंच डिस्प्ले, 8,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

चाइनीज डिवाइसेज कंपनी OnePlus ने अपना कम प्राइस वाला OnePlus Pad Go tablet लॉन्च किया है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए OnePlus Pad की जगह लेगा। OnePlus Pad Go में OnePlus Pad की तुलना में छोटा डिस्प्ले और कम रिजॉल्यूशन, पिक्सल डेंसिटी और रिफ्रेश रेट है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है।

इसे एक पोर्टेबल और कम भार वाला टैबलेट बताया जा रहा है

इसे एक पोर्टेबल और कम भार वाला टैबलेट बताया जा रहा है। यह मल्टीमीडिया और कई घंटों के लिए स्ट्रीमिंग के लिए बेहतर है। इसे Wi-Fi और LTE एनेबल्ड दोनों मॉडल्स में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। देश में इसका प्राइस केवल Wi-Fi और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू होता है। इसके LTE एनेबल्ड 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का 23,999 रुपये का है। यह टैबलेट केवल Twin Mint कलर में उपलब्ध होगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर 12 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसकी OnePlus की वेबसाइट पर बिक्री दो सप्ताह में शुरू की जाएगी।

OnePlus Pad Go के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 11.35 इंच (2,408 x 1,720 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स की है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 SoC 8 GB के LPDDR4X RAM और 256 GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। OnePlus Pad Go में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसकी 8,000 mAh की बैटरी 33 W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। इस टैबलेट में ऑडियो पर विशेष ध्यान दिया गया है। OnePlus Pad Go में Omnibearing Sound Field और डॉल्बी एटमॉस क्वाड स्पीकर्स हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2 और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसके अलावा जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और गायरोस्कोप जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका साइज 25.512 x 18.804 x 0.689 cm और भार लगभग 532 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus की बिक्री तेजी से बढ़ी है। यह स्मार्टफोन मार्केट की प्रमुख कंपनियों में शामिल है।

Leave a Comment