24GB रैम वाले OnePlus 12 में होगा 6.82 इंच कर्व्ड LTPO डिस्प्ले! यहां हुआ खुलासा

OnePlus 12 को लेकर अफवाहें अब आए दिन गर्मी पकड़ रही हैं। फोन Oneplus 11 का सक्सेसर होने वाला है। फोन को लेकर कई लीक्स में इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। अब लेटेस्ट लीक में इसके डिस्प्ले और रैम के बारे में जानकारी सामने आई है। फोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले बताया जा रहा है जो कि कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा भी फोन के बारे में कई अहम जानकारियां यहां दी गई हैं। देखें ये लेटेस्ट अपडेट।

वनप्लस की ओर Oneplus 12 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के बारे में लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर फोन के डिस्प्ले के बारे में बड़ी जानकारी दी है। फोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। इसमें QHD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) रिजॉल्यूशन होगा और डिस्प्ले कर्व्ड होगा। यह LTPO स्क्रीन होगी। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट बताया है।

OnePlus 12 के रैम कंफिग्रेशन भी टिप्स्टर ने बताए हैं

OnePlus 12 के रैम कंफिग्रेशन भी टिप्स्टर ने बताए हैं। फोन में 24 जीबी रैम होगी। इसमें 1TB तक स्टोरेज बताई गई है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो टिप्स्टर के मुताबिक यह फोन ब्लैक, व्हाइट, और ग्रीन कलर में लॉन्च हो सकता है। इसे पहले DCS ने फोन के कैमरा सेटअप के बारे में कई डिटेल्स लीक किए थे। जिसके मुताबिक फोन में 50MP का Sony IMX966 सेंसर प्राइमरी सेंसर के रूप में देखने को मिल सकता है। यह OIS सपोर्टेड कैमरा होगा।

प्राइमरी कैमरा के बाद दूसरा कैमरा 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर बताया गया है

प्राइमरी कैमरा के बाद दूसरा कैमरा 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर बताया गया है। सेटअप में तीसरा कैमरा 64MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। यह OIS के साथ आएगा। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम मिलने की बात कही गई है। OnePlus 12 कैमरा में Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन होगी। डिवाइस में Qualcomm का अपकमिंग प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 बताया गया है। Android 14 आधारित OnePlus 12 फोन 5,400mAh बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

Leave a Comment