OnePlus 12 में होगा 100W फास्ट चार्जर! लॉन्च से पहले खुलासा

OnePlus 12 कंपनी की ओर से अगला फ्लैगशिप है जो इन दिनों स्मार्टफोन मार्केट में अफवाहों का केंद्र बना हुआ है। फोन के बारे में हाल ही में कंपनी ने कैमरा को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। अब इस डिवाइस को चीन की 3C सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है। जिसमें इसकी चार्जिंग कैपिसिटी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। फोन के अंदर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा, इसकी पुष्टि भी की जा चुकी है। आइए जानते हैं ताजा अपडेट क्या कहता है।

वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन Oneplus 12 अब लॉन्च होने के बेहद नजदीक है

OnePlus का अपकमिंग स्मार्टफोन Oneplus 12 अब लॉन्च होने के बेहद नजदीक है। फोन को लॉन्च से पहले 3C सर्टिफिकेशन मिला है। इसी के साथ चीन के जाने माने टिप्स्टर ने Weibo पोस्ट में खुलासा किया है कि फोन के अंदर 100W फास्ट चार्जर मिलने वाला है। फोन के एडेप्टर के लिए VCBAHBCH और VCBAOBCH मॉडल नम्बर दिखाई दिए हैं। दोनों ही एडेप्टर में 11V/9.1A तक की आउटपुट दी गई है, जिसे लेकर कहा गया है कि यह 100W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा। Oneplus 11 में भी इतनी ही चार्जिंग स्पीड देखने को मिलती है। फोन में 5400एमएएच बैटरी यहां बताई गई है।

वनप्लस 12 लॉन्च डेट के बारे में अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है

OnePlus 12 लॉन्च डेट के बारे में अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने हाल ही में कयास लगाया था कि फोन चीन में नवंबर में ही लॉन्च हो सकता है। अन्य जानकारी की बात करें तो OnePlus ने फोन के लिए Sony के साथ मिलकर एक सेंसर विकसित किया है, जो LYTIA डुअल-लेयर स्टैक्ड CMOS सेंसर है। OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा फोन के स्पेसिफिकेशंस में 2K के रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और 2,600 nits की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इसके Android 14-आधारित OxygenOS 14 के साथ आने की संभावना है। हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी हो सकती है।

Leave a Comment