MWC 2024: कब से शुरू हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा ‘टेक मेला’, क्‍या लॉन्‍च होगा? जानें सबकुछ

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 अगले कुछ दिनों में शुरू हो रहा है। दुनिया के सबसे बड़े टेक्‍नॉलजी ‘मेले’ में कंपनियां अपने लेटेस्‍ट इनोवेशंस को पेश करेंगी। जानकारी के अनुसार, इस इवेंट में शाओमी, नथिंग, सोनी, एचएमडी ग्लोबल और कई अन्‍य ब्रैंड्स 2024 में लॉन्‍च होने वाली डिवाइसेज को द‍िखाएंगे। हमेशा की तरह एमडब्‍ल्‍यूसी में कुछ हैरान करने वाली चीजें नजर आ सकती हैं। आज हम आपको MWC 2024 इवेंट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। क्‍या-कुछ नजर आ सकता है एमडब्‍ल्‍यूसी में, जानते हैं।

MWC 2024: Event Start Date, Location, and Time

MWC 2024 की शुरुआत 26 फरवरी को होगी। यह 29 फरवरी को खत्‍म होगा। यह इवेंट स्पेन के बार्सिलोना में फिरा ग्रैंड वाया में आयोजित किया जाएगा।

MWC 2024: What to Expect

एमडब्‍ल्‍यूसी में दिखाए जाते हैं लेटेस्‍ट इनोवेशंस। इस बार भी ऐसा ही होगा। शाओमी से लेकर सोनी और एचएमडी क्‍या पेश कर सकती है, जानते हैं।

Xiaomi

Xiaomi ने अपना इवेंट 25 फरवरी तय किया है। उम्मीद है कि कंपनी अपने लेटेस्‍ट Xiaomi 14 Ultra को एमडब्‍ल्‍यूसी में दिखाएगी। कल ही इस स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च किया गया था। इसके अलावा, ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro हैंडसेट को पेश किया जा सकता है। शाओमी ने यह भी कहा है कि वह एमडब्‍ल्‍यूसी में नेक्‍स्‍ट जेन स्मार्ट डिवाइस जैसे- स्‍मार्टवॉच, ईयरबड्स और एक कार भी पेश करेगी।

Nothing

नथिंग की मौजूदगी भी MWC 2024 में दिखेगी। उम्‍मीद है कि कंपनी अपना किफायती स्‍मार्टफोन यहां पेश कर सकती है। इसे Nothing Phone 2a कहा जाता है, जो 5 मार्च को भारत समेत चुनिंदा मार्केट्स में आने वाला है।

Honor

Honor भी MWC 2024 में आ रही है। कंपनी ने 25 फरवरी को एक इवेंट शेड्यूल किया है, जिसमें नए स्‍मार्टफोन्‍स की रेंज को अनवील किया जाएगा। इवेंट में क्‍या कुछ आएगा, इस पर कोई ऑफ‍िशियल जानकारी नहीं है। कंपनी ने हाल में अपना सबसे पतला फोल्‍डेबल स्मार्टफोन, ऑनर मैजिक V2 पेश किया है।

OnePlus

वनप्लस इस साल के MWC इवेंट में शायद कोई स्मार्टफोन नहीं दिखाएगा। हालांकि ब्रैंड OnePlus Watch 2 को लॉन्च कर सकता है। यह कंपनी की पहली स्‍मार्टवॉच हो सकती है, जो गूगल के ओएस पर चलेगी।

Tecno

टेक्‍नो ने पिछले साल मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में अपना फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Phantom V Fold दिखाया था। इस साल वह कुछ नई फोल्‍डेबल डिवाइसेज को एमडब्‍ल्‍यूसी में ला सकती है। यह Tecno Phantom V Fold 2 हो सकता है। कंपनी लेटेस्‍ट AI और AR डिवाइसेज को भी एमडब्‍ल्‍यूसी में दिखाने की प्‍लानिंग कर रही है।

HMD Global

HMD ग्लोबल ने कहा है कि वह MWC 2024 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इवेंट 25 फरवरी को होगा। उम्मीद है इसमें नोकिया ब्रैंडेड स्‍मार्टफोन्‍स की नई रेंज दिखाई जाएगी।

टेक मेले में Sony, Oppo, Vivo, Realme, Huawei समेत तमाम ब्रैंड्स भी अपने प्रोडक्‍ट्स पेश कर सकते हैं।

Leave a Comment