Moto G64y 5G आया MediaTek Dimensity 7020 के साथ गूगल प्ले कंसोल पर नजर, जानें सबकुछ

Moto G64y 5G: Motorola ने हाल ही में ग्लोबल स्तर पर दो नए स्मार्टफोन Moto G Power 5G (2024) और Moto G 5G (2024) लॉन्च किए हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी जल्द ही और नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Motorola की आगामी Edge सीरीज के डिवाइसेज के बारे में अफवाहें फैल रही हैं। अब Moto G64y नाम का एक नया मोटो स्मार्टफोन Google Play कंसोल लिस्टिंग पर नजर आया है।

Moto G64y आया Google Play कंसोल पर नजर

लिस्टिंग से पता चलता है कि Moto G64y 5G में MediaTek MT6855 या Dimensity 7020 चिपसेट मिलेगा। प्रोसेसर MediaTek Dimensity 930 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसमें दो ARM Cortex-A78 कोर और 6 ARM Cortex-A55 कोर हैं। यहां हम आपको आगामी Motorola स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लिस्टिंग से आगे पता चला है कि फोन दो मेमोरी ऑप्शन 8GB और 12GB में उपलब्ध हो सकता है। यह ऑउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 के साथ आएगा। इसके अलावा Moto G64y के डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल और पिक्सेल डेंसिटी 400 PPI है।

Google Play कंसोल लिस्टिंग में स्मार्टफोन की फोटो सामने की तरफ एक पंच-होल कैमरा कटआउट भी दिखाती है। ऐसा लग रहा है कि वॉल्यूम और पावर बटन स्मार्टफोन के दाईं ओर स्थित हैं।

इसके अलावा Moto G64y 5G के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अब जब इसे प्ले कंसोल पर दिखाया गया है तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसे दुनिया भर के अन्य रेगुलेटरी बॉडी द्वारा सर्टिफाइड किया जाएगा। आपको बता दें कि Motorola जल्द ही फोन के बारे में ऑफिशियल टीजर या अधिक जानकारी जारी कर सकता है।

Leave a Comment