Jio प्लान में मिल रहा 84 दिनों तक डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G, Netflix, JioTV, JioCinema सिर्फ इतने में!

Jio के कुछ प्लान (Jio plan) ऐसे हैं जो वास्तव में वैल्यू फॉर मनी कहे जा सकते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म प्लान्स में एक धांसू प्रीपेड पैक पेश करती है। डेली 3GB डेटा इसका सबसे बड़ा बेनिफिट है जो इंटरनेट के जमाने में सबसे काम की बात है। इस प्लान के साथ कंपनी ने मनोरंजन का भी ध्यान रखा है, इसलिए यह प्लान OTT ऐप्स को भी साथ लाता है। आइए जानते हैं इस जियो प्लान के डीटेल्स।

इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 3GB सुपरफास्ट इंटरनेट मिलता है

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक कमाल का प्लान पेश करती है। इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 3GB सुपरफास्ट इंटरनेट मिलता है। यह एक Unlimited Calling Plan है। जिसमें Unlimited 5G डेटा भी मिलता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है, यानी कि लगभग 3 महीने तक की वैधता इसमें यूजर को मिल जाती है। प्लान में कुल डेटा बेनिफिट 252GB का है। जियो प्लान को इसकी अधिकारिक वेबसाइट या My Jio App से 1499 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इसके अन्य बेनिफिट्स भी हम आपको बता देते हैं।

Netflix सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ शामिल है। यह बेसिक नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ आता है। इसके अलावा प्लान में रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। लेकिन बेनिफिट्स यहीं पर खत्म नहीं होते। 3GB डेली डेटा वाले जियो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं।

इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है

Jio Cinema सब्सक्रिप्शन के साथ आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Comment