HP ने लॉन्‍च किया ‘चलता-फ‍िरता’ कंप्‍यूटर HP Envy Move, जहां जाएं साथ ले जाएं! जानें कीमत और खूबियां

HP ने भारत में एक नया पोर्टेबल PC पेश किया है। आसान भाषा में कहें तो एक ऐसा कंप्‍यूटर जिसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। कंपनी ने इसे HP Envy Move कहा है। लोग इसे अपने साथ लेकर चल सकते हैं। एचपी एनवी मूव की सबसे बड़ी खूबी है कि इसके साथ अलग से मॉनिटर नहीं चाहिए। हालांकि इसका वजन 4.1 किलो है, बावजूद बनावट ऐसी है कि ब्रीफकेस की तरह हाथ में पकड़ा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां और दाम।

HP Envy Move Price in India

एचपी एनवी मूव को भारत में 124,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इसे एचपी के ऑनलाइन वेब स्‍टोर से लिया जा सकता है। HP Envy Move को पिछले साल अमेरिका में लॉन्‍च किया गया था। माना जा रहा है कि उसी मॉडल को अब भारत में लाया गया है।

HP Envy Move features

एचपी एनवी मूव में 23.8 इंच का टच डिस्‍प्‍ले है। यह 2K रेजॉलूशन ऑफर करता है। इस पीसी में इंटेल की 13वीं जेनरेशन का i5 (i5-1335U) प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ इंटेल के UHD ग्राफ‍िक्‍स भी इंटीग्रेट किए गए हैं।

HP Envy Move में 16GB तक LPDDR5X RAM है और 1TB PCIe NVMe M.2 SSD स्‍टोरेज है। यह विंडोज 11 OS पर चलता है और 5W के डुअल स्‍पीकर सेटअप से लैस है। इस डेस्‍कटॉप में 90Wh की बैटरी दी गई है। दावा है कि यह 4 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो एचपी एनवी मूव में USB Type-A, एक USB Type-C/Display पोर्ट 1.4a दिए गए हैं। एक HDMI-in 1.4b पोर्ट भी है।

HP Envy Move में 5 मेगापिक्‍सल का आईआर वेबकैम लगाया गया है। इसके साथ ब्‍लूटूथ कीबोर्ड भी अटैच आता है।

Leave a Comment