Honor 200 Lite 5G फोन 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 35W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Honor ने अपनी नई सीरीज का पहला मॉडल Honor 200 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 8 जीबी फिजिकल रैम से लैस है। इसके अलावा 8 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। फोन में 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

Honor 200 Lite 5G price

हॉनर 200 लाइट 5जी की कीमत 329.90 यूरो है। यह फोन अभी कंपनी ने फ्रांस में लॉन्च किया है। यह तीन कलर वेरिएंट्स- स्टारी ब्लू, स्यान लेक, और मिडनाइट ब्लैक में आता है। कंपनी प्रोमोशनल डील लाई है जिसके तहत फोन के साथ ग्राहक को Honor Band 9 और Honor Choice Earbuds X5 भी दिए जाएंगे।

Honor 200 Lite 5G specifications

हॉनर 200 लाइट 5जी में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें TUV Rheinland सर्टिफिकेशन है जिससे आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता है। फोन में Dimensity 6080 चिपसेट लगाया गया है। इसके साथ में प्रोसेसिंग के लिए 8GB RAM मिलती है। फिजिकल रैम के अलावा 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। फोन में 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित MagicOS 8.0 पर रन करता है. कंपनी ने इसमें कुछ AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं। जिसमें Magic Portal और Magic Capsule भी शामिल है।

Honor 200 Lite 5G में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2D फेशियल रिकग्निशन फीचर है। फोन का रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन 1080p वीडियो शूट कर सकता है। इसमें कई कैमरा फीचर्स जैसे पोर्ट्रेट, नाइट मोड, स्लो मोशन, पनोरमा, HDR, टाइम लैप्स, सुपर मैक्रो आदि भी मिलते हैं।

फोन में 4500mAh बैटरी है जिसके साथ में 35W फास्ट चार्जिंग है। डिवाइस की मोटाई 6.78mm है। यह बहुत हल्का डिवाइस है और वजन केवल 166 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, wi-fi, और Bluetooth 5.1 की कनेक्टिविटी है।

Leave a Comment