Samsung इस साल कई नए गैजेट्स से पर्दा हटा सकती है। कंपनी का सालाना Samsung Galaxy Unpacked (सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड) इवेंट जुलाई 2024 में अयोजित किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इवेंट में सैमसंग अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश करेगी। गैलेक्सी फ्लिप को भी तभी लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग की ‘रिंग’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। उसे भी अनपैक्ड इवेंट में लाया जा सकता है।
TheGalox नाम के एक टिप्सटर ने अपकमिंग सैमसंग इवेंट में आने वाली डिवाइसेज को लेकर अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा है कि साउथ कोरियाई दिग्गज कुछ नई डिवाइसेज के साथ ही मौजूदा सीरीज के नए मॉडलों को लाने की प्लानिंग कर रही है। इनमें Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 प्रमुख डिवाइसेज हो सकती हैं। उनके साथ Galaxy Buds 3 और Galaxy Watch 7 सीरीज को भी लाया जाएगा।
July 2024 Samsung Unpacked
— Anthony (@TheGalox_) February 24, 2024
• New Samsung service
• Galaxy Ring
• Galaxy Z Fold6
• Galaxy Z Flip6
• Galaxy Buds3
• Galaxy Watch7 series
Possible releases:
• Galaxy Tab S10 series
• Galaxy XR headset pic.twitter.com/34iIn3bGkZ
इवेंट का सबसे बड़ा हाइलाइट हो सकती है Samsung Galaxy Ring. कंपनी काफी वक्त से इस पर काम कर रही है और सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज की लॉन्च में इसकी एक झलक भी दिखा चुकी है। कहा यह भी जा रहा है कि अपकमिंग इवेंट में ‘सैमसंग सर्विस’ का ऐलान किया जा सकता है। ‘सैमसंग सर्विस’ को लेकर अभी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।
टिप्सटर का यह भी दावा है कि इवेंट में Samsung Galaxy Tab S10 सीरीज और Samsung Galaxy XR हेडसेट को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम लगती है। Apple Vision Pro के लॉन्च होने की वजह से सैमसंग ने उसके हेडसेट की लॉन्च में देरी की है। इसके बावजूद इसे इस साल के आखिर तक लाया जा सकता है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं है। माना जाना चाहिए कि कंपनी अगले कुछ महीनों में डिटेल शेयर करेगी।