2 महीने का फ्री नेटफ्लिक्स कनेक्शन का ऑफर देकर आपका व्हाट्सप्प डेटा चुरा रही FlixOnline App

लोगों को हमेशा केवल Google Play Store, Apple App Store जैसे प्रामाणिक ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम फ्री चीजों को पाने के चक्कर में कई बार प्रामाणिक ऐप स्टोर की बजाए दूसरे विकल्पों को चुनते हैं। हाल ही ये बात सामने आई है कि एंड्रॉइड मालवेयर Google Play Store पर एक ऐप के रूप में मौजूद है। 

एक “FlixOnline” नाम की ऐप है जिसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता था। इस ऐप की मदद से कोई भी उपयोगकर्ताओं वैश्विक Netflix सामग्री को मुफ्त में आसानी से देख सकता है। Google के ऐप स्टोर से हटाने से पहले इस नकली ऐप को बहुत से लोगों ने डाउनलोड किया हुआ था।

चेक प्वाइंट रिसर्च इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक रिपोर्ट में बताया कि प्ले स्टोर पर एक “FlixOnline” नाम से एक ऐप है और यह गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड की जा सकती हैं। यह एक एंड्रॉइड मैलवेयर था यानी की इस ऐप ने दावा किया था कि इस ऐप की मदद से आप नेटफ्लिक्स ग्लोबल कंटेंट को बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं। 

लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह कोई छोटी मोटी कंटेंट दिखाने वाली ऐप नहीं है बल्कि एक जासूसी ऐप है। जी हाँ!! आपने सही सुना यह ऐप एक बार डाउनलोड कर ली जाए तो यह मैलवेयर मोबाइल उपयोगकर्ताओं के व्हाट्सएप संदेशों को पढ़ती है और साथ ही खुद ही उनका ऑटोमैटिक रिप्लाई  भी कर सकती  है। इतना ही नहीं यह फेक ऐप आने वाले व्हाट्सएप संदेशों के अलावा दुर्भावनापूर्ण सामग्री भी आपने कॉन्टेक्ट लिस्ट वालों को भेज सकता है।

फर्जी ऐप का दावा करने के विपरीत, “FlixOnline App” का उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा उपयोगकर्ताओं के व्हाट्सएप सूचनाओं की निगरानी करने और आने वाले संदेशों को स्वचालित आदेश भेजने के लिए किया जाता था जो इसे दूरस्थ कमांड और नियंत्रण (C & C) सर्वर से प्राप्त होता है।

चेक प्वाइंट रिसर्च के शोधकर्ताओं ने इसकी जांच की। इस जांच में पाया गया कि यह ऐप केवल और केवल यूजर्स को लुभाने का एक तरीका है और ऐसा करने के लिए ऐप जो संदेश बी भेजती थी, उसमें लिखा था, “नेटफ्लिक्स प्रीमियम को 2 महीने बिना किसी शुल्क के कोरोना वायरस के प्रसार में संगरोध में रहने के लिए दिया जा रहा है। दुनिया में कहीं भी बैठे नेटफ्लिक्स प्रीमियम को 2 महीने यानी 60 दिन के लिए मुफ्त पाएं। इसे अभी प्राप्त  लिए यहाँ https://bit[.]ly/3bDmzUw क्लिक करें।

FlixOnline-App

जब आपको इस वीडियो को डाउनलोड करने का लिंक दिया जाता है तो आप इसे फ़ौरन क्लिक करते हैं। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं, तो यह आपके फोन में उपलब्ध जारी जानकारी ले लेता है। इस ऐप को आपने व्हाट्सएप खाते तक पूरी पहुँच प्राप्त करने के लिए ही डिज़ाइन किया गया था। 

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह लिंक व्हाट्सएप खाते से यूजर्स का डेटा चुरा सकता है। इतना ही नहीं, लिंक के माध्यम से यह आगे मैलवेयर फैला सकता है। इसके साथ ही कुछ मामलों में यह साइबर क्राइम को बढ़ावा दे सकता है। यह आपके अपने सभी संपर्कों को संवेदनशील व्हाट्सएप डेटा या वार्तालाप भेजने की धमकी भी दे सकता है।

एक बात और गौर करने लायक है कि फेक “FlixOnline App” को हु बी हु Netflix की तरह दिखाई देती है और इसे उसी ऐप की तरह से डिजाइन किया गया था। यह बाकी ऐप की तरह है दिखती है, जिसमें यूजर्स रेटिंग के लिए एक अलग कॉलम और एक इंस्टॉलेशन बटन शामिल किया गया था।

 चेक प्वाइंट रिसर्च ने Google को इस बारे में जानकारी दी और साथ ही इस ऐप के माध्यम से होने वाले परिणामों के बारे में भी सूचित किया। ऐप डाउनलोड करने के खतरों के बारे में रिपोर्ट के बाद Google ने इस पर एक्शन लिया और तुरंत ही इसे अपने प्ले स्टोर से हटा दिया। यह ऐप लगभग दो महीने पहले बनाई गई थी, हालांकि, दो महीनों के दौरान, “FlixOnline App” को लगभग 500 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।

Leave a Comment