5300mAh बैटरी, 3GB रैम, Snapdragon 660 SoC के साथ FiiO M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर लॉन्च, जानें कीमत

एक जमाना था जब लोग वॉकमैन में कैसेट लगाकर म्यूजिक सुन पाते थे। फियो इसी तरह के दिखने वाले डिजिटल ऑडियो प्लेयर बनाती है जिसमें कंपनी ने अपना अगला मॉडल पेश किया है। FiiO की ओर से M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर (FiiO M11S Digital Audio Player) लॉन्च किया गया है। यह पोर्टेबल ऑडियो प्लेयर में कंपनी की अगली पेशकश है जो M11 सीरीज में अगला मॉडल है। इसमें Qualcomm Snapdragon 660 चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 10 OS के साथ आता है। इसमें 5,300mAh बैटरी जिसके लिए लम्बे समय तक ऑडियो बैकअप देने की बात कही गई है। इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ वायर्ड कनेक्टिविटी भी दी गई है। डिवाइस Apple AirPlay और DLNA को भी सपोर्ट करता है।

FiiO M11S Digital Audio Player की कीमत, उपलब्धता

फीओ M11S की कीमत 499 डॉलर (लगभग 40,500 रुपये है)। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। कुछ मार्केट्स में यह ऑडियो प्लेयर पहले से ही सेल पर चल रहा है।

FiiO M11S Digital Audio Player के स्पेसिफिकेशंस

फीओ M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर में 5 इंच डिस्प्ले है। इसमें 1,280 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसमें Qualcomm Snapdragon 660 चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 10 OS के साथ आता है। इसका वजन 271g बताया गया है। डाइमेंशन 125.2 x 74 x 18.5mm हैं। FiiO M11S डिजिटल ऑडियो प्लेयर में 3GB रैम दी गई है और 32GB स्टोरेज है। जैसा कि पहले बताया गया है। यह 5,300mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसके लिए कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह 14 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। म्यूजिक प्ले के लिए डिवाइस में 2.5mm, 4.4mm और 3.5mm जैक का सपोर्ट मिलता है। ब्लूटूथ के लिए इसमें aptX HD/ LDAC/ LDHC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है।

FiiO M11S के अन्य खास फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑडियो प्ले के लिए Tidal दिया गया है। साथ में यह Apple AirPlay और DLNA के लिए भी सपोर्टिव है। इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ वायर्ड कनेक्टिविटी भी दी गई है।

Leave a Comment