Oppo Find X7 के लॉन्च से पहले यहां दिखा डिजाइन! कर्व्ड डिस्प्ले के साथ होगा धांसू कैमरा!

Oppo Find X7 को लेकर इन दिनों चर्चा जोर पकड़ रही है। कंपनी की ये नई सीरीज जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकती है, जिसका अंदाजा रोजाना सामने आ रहे लीक्स से भी लगाया जा सकता है। Oppo Find X7 का अब नया रेंडर सामने आया है जिसमें फोन का डिजाइन साफ-साफ पता चलता है। रेंडर में फोन का फ्रंट साइड डिजाइन, और रियर साइड का कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। फोन में आने वाले 50MP Sony LYT-808 कैमरा के बारे में पहले ही कई लीक्स आ चुके हैं। इसमें लेटेस्ट Dimensity प्रोसेसर होगा। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।

Oppo Find X7 लॉन्च अब काफी नजदीक कहा जा सकता है। फोन को लेकर लीक्स तेज हो गए हैं। लॉन्च से पहले अब इसका एक और रेंडर लीक हो गया है। सोशल मीडिया साइट X पर यह रेंडर संजू नामक यूजर ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि फोन ग्रीन शेड में दिख रहा है। साथ में इसका रियर कैमरा मॉड्यूल भी साफ दिखाई दे रहा है। फोन में डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया गया है। इसे Oppo Find X7 स्टैंडर्ड मॉडल कहा जा रहा है।

जानिए कैमरा स्पेसिफ़िकेशन के बारे में

रेंडर दिखाता है कि कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर है। इसमें Hasselblad लोगो भी नजर आ रहा है। सभी कैमरा T शेप में अरेंज किए गए हैं। इससे पहले भी इसके कैमरा को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं जिसमें बताया गया है कि फोन 50MP Sony LYT-808 मेन कैमरा से लैस होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। इसके अलावा तीसरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा।

फ्रंट डिजाइन भी यहां पता चल रहा है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले होगा, यहां साफ पता चल रहा है। स्क्रीन के ठीक सेंटर में पंचहोल कटआउट है जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। अन्य अफवाहित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है।

फोन में 5000mAh बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है। इससे पहले फोन को Antutu पर भी देखा जा चुका है। OPPO Find X7 ने AnTuTu में CPU टेस्ट पर 521,690 स्कोर, GPU टेस्ट पर 911,683 स्कोर, मेमोरी टेस्ट पर 471,340 स्कोर और UX टेस्ट पर 365,964 स्कोर हासिल किया है। कुल मिलाकर फोन ने 2,270,677 का स्कोर हासिल किया।

Leave a Comment