Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच 7 दिन बैटरी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले, SpO2 हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Boat ने नई Lunar Tigon स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह स्मार्टवॉच 3 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में एक मॉडर्न वियरेबल बनकर आती है। वॉच में 1.45 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टवॉच कई हेल्थ फीचर्स जैसे SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग आदि भी सपोर्ट करती है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

Boat Lunar Tigon smartwatch price

बोट लूनर तिगों स्मार्टवॉच की कीमत 2899 रुपये है। जो कि इसका इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस बताया गया है। यह कीमत इसके ओशन रिज स्ट्रैप के साथ है। जबकि मैटेलिक स्ट्रैप के लिए स्मार्टच को 2999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें Active Black, Steel Black, Metal Gold, और Deep Blue मिल जाते हैं। यह Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

Boat Lunar Tigon smartwatch specifications

बोट लूनर टिगॉन स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच में 1.45 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। नेविगेशन के लिए राउंड बटन साइड में दिया गया है। यह कई हेल्थ फीचर्स जैसे ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), मेन्स्रुअल साइकल, हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ आती है।

Boat Lunar Tigon के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट है। इसमें इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन है। कॉलिंग के लिए क्विक डायल पैड है जिसमें 10 कॉन्टेक्ट सेव भी किए जा सकते हैं। यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए इस स्मार्टवॉच को IP67 रेट किया गया है। इसमें अलार्म, स्टॉपवॉच जैसे कुछ जरूरी ऐप टूल्स भी हैं। यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। यह स्मार्टवॉच 3 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में एक मॉडर्न वियरेबल बनकर आती है।

Leave a Comment