Lava Yuva 3 होने जा रहा लॉन्च, जानिए Yuva 3 फीचर्स और डिजाइन के बारे में

Lava नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। भारतीय मार्केट कंपनी अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसे Yuva 3 का नाम दिया गया है। इस फोन का डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स का कोई जवाब नहीं है। भारतीय ग्राहकों के लिए ये फोन एक अच्छी चॉयस हो सकता है। इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 6,799 रुपए से शुरू होती है। Lava Yuva 3 में प्रीमियम बैंक डिजाइन दिया जाता है, जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है.

Yuva 3 फीचर्स और डिजाइन

Lava Yuva 3 में 4+4 (वर्चुअल) GB RAM + 64GB/128GB UFS 2.2 ROM मिलती है। चार्जिंग को लेकर भी आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि फोन में 18W फास्ट चार्जिंग मिलती है जो Type-CUSB Cable के साथ आती है। फोन में 13MP ट्रिपल AI रियर कैमरा के साथ 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है जिसका फोटोग्राफी एक्सपीरियंस भी काफी अच्छा होने वाला है। बॉटम फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉय 13 और फेस अनलॉक फीचर सिक्योरिटी को भी अच्छा कर देता है।

सिक्योरिटी अपडेट्स और गारंटी Andrid 14 अपग्रेड के साथ फोन का 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाता है। Yuva 3 में UNISOC T606 Octa-core प्रोसेसर मिलता है, फोन में 5000 mAh पावरफुल बैटरी मिलती है। साथ ही फोन कम समय में फुल चार्ज भी हो जाएगा। इसकी वजह से आपका व्यू एक्सपीरियंस भी काफी अलग होने वाला है। क्योंकि इसमें 6.5 Inch HD+ Punch Hole Display मिलता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Yuva 3 कब और कहा से ऑर्डर कर सकते हैं

Lava Yuva 3 को खरीदना चाहते हैं तो आप 7 फरवरी 2024 से इसे Amazon से ऑर्डर कर सकते हैं। फोन में 2 स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं, 64GB और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन के डिजाइन पर भी कंपनी ने काफी काम किया है। इसकी वजह से ये काफी हैंडी फील करवाता है, साथ ही ये स्लिपरी भी नहीं है। Lava Yuva 3 को 3 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा जो Eclipse Black, Cosmic Lavender और Galaxy White हैं। Lava के ई-स्टोर में ये फोन 10 फरवरी 2024 से उपलब्ध होगा।

Leave a Comment