नए Xiaomi Mi Band 4 में होगी NFC के साथ मास्टरकार्ड सपोर्ट की सुविधा; जाने कब तक लॉन्च होगा प्रोडक्ट

Xiaomi हाल ही बहुत ही  समय में चीन से बाहर के बाजरों में भी अपनी अच्छी पकड़ बना चुका है। अपनी कम कीमत में बहुत ही ज्यादा सुविधाओं देने वाला यह ब्रांड टेक्नोलॉजी की दुनिया में धूम मचा रहा है। अब कंपनी Mi Band 4 के NFC वेरिएंट को भी चीन से बाहर के बाजारों में लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी ने खुलासा किया कि वह जल्द ही Xiaomi Mi Band 4 के NFC वेरिएंट को यूरोपीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने वैश्विक यूजर्स के लिए एक नई सुविधा भी लेकर लाएगी।

इस बात की जानकारी खुद Xiaomi द्वारा दी गई है। यह जानकारी उन्होंने अपने आगामी एमआई बैंड 5 के लिए आधिकारिक लॉन्च की तारीख बताने के कुछ दिन बाद ही साझा की है। जल्द ही Xiaomi Mi Band 4 मार्किट में उतरने वाला है। चलिए उसके लॉन्च होने से पहले जान लेते हैं कि Xiaomi अपने यूजर्स को पहनने योग्य डिवाइस में क्या ख़ास फीचर्स देने वाली है।

TizenHelp ने बताया था कि Xiaomi ने कुछ समय पहले अपने Mi Band 4 आने की घोषणा की है। यह प्रोडक्ट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। इस बैंड का पहला संस्करण पहले आने वाले हफ्तों में रूस में लॉन्च होगा और उसके बाद में यूरोपीय देशों में धीरे-धीरे अपने पैर जमाएगा। 

हमारा इस बार का मुख्य उद्देश्य उसके नए फीचर को जानना है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार Xiaomi, का यह बैंड NFC वैरिएंट मास्टरकार्ड पेमेंट के लिए सपोर्ट के साथ आएगा। आरंभ करने के लिए, NFC कनेक्टिविटी वाले उपयोगकर्ता अपने Mi Fitness App पर जा सकते हैं और ऐप में Mastercard को इससे जोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी दावा किया गया है कि Xiaomi भविष्य के अपडेट में वीजा, Google Pay और Paypal के लिए समर्थन जोड़ने की योजना पर भी काम कर रहा है। 

Mastercard

इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद रूस फिर यूरोप में इसकी बिक्री आरम्भ होगी। Xiaomi Mi Band 4 के के यूजर्स इसका इस्तेमाल हर रोज पहनने वाले एक  बैंड के रूप में कर सकते हैं। इसके नए फीचर मास्टरकार्ड पेपास का उपयोग करने वाले देशों में  रूस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, तुर्की, फ्रांस और यूके शामिल है। आगामी संस्करण के अंदर एनएफसी चिप के कारण ही यह नई मास्टरकार्ड कार्ड जोड़ने वाली सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Comment