PUBG Mobile Lite 0.20.0 का वैश्विक संस्करण जल्द ही होगा रिलीज; जाने इस बार क्या कुछ होगा नया

PUBG मोबाइल ने कुछ समय पहले भारत के बाजार में वापसी की घोषणा की थी। इसके बाद से ही game लवर्स काफी उत्साहित हैं। PUBG Mobile Lite के 0.19.0 अपडेट के साथ, डेवलपर्स ने अब 0.20.0 अपडेट रोल आउट किया है। इसके बाद इस गेम में कई नए बदलाव आने की उम्मीद है।

इस बात की जानकारी पिछले हफ्ते ही साझा की गई थी। 18 नवंबर को जारी, 0.20.0 अपडेट, खिलाड़ी अब नए इन-गेम फीचर को आज़माने के लिए Google Play Store ऐप से सीधे PUBG Mobile Lite  को अपडेट कर सकते हैं।

क्या होंगें नए फीचर: PUBG कुछ नए फीचर लेकर आया है, जो इसके यूजर्स को काफी पसंद आ सकते हैं।

विंटर थीम लॉबी: PUBG  के नए अपडेट में एक नई शीतकालीन-थीम वाली लॉबी को शामिल किया गया है, यह अब से पहले नहीं था। हालांकि, कुछ YouTubers का मानना ​​है कि यह नीचे दी गई तस्वीर के जैसा लगेगा।

PUBG

नई लोकेशन- विंटर कैसल: वर्नगा मैप में विंटर कैसल इस अपडेट के सबसे अहम् पहलुओं में से एक होने वाला है। लोकेशन पर काफी छूट दी गई है और यहाँ आपको लूटने के लिए काफी कुछ मिलेगा। लेकिन अगर आप मुख्य द्वीप पर जाना चाहते हैं तो उसके लिए खिलाड़ियों को पानी पार करना होगाकरके आगे जाना होगा।

Pubg-New-Location

विंटर फेस्टिवल डेकोरेशन: स्नोबोर्ड से लेकर पर्वत चोटियों तक के नक्शे बर्फ से ढके हुए हैं – इन सुविधाओं को गेम में जोड़ा गया है – चर्च और पायलट प्लाजा के करीब स्थित स्थान और स्पॉन द्वीप में कई नए ढांचे जोड़े गए हैं। इसमें फेस्टिवल से संबंधित डेकोरेशन भी की गई है, जो इसे देखने में और ओरिजनल और शानदार बनाती है। 

फ्रोजन एग: यह नया आइटम इस बार के गेम में जोड़ा गया है, जो नीचे की तस्वीर की तरह एक संरचना बनाता है। खिलाड़ी इसे एक कवर के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

Pubg-Frozen-agg

यूनिवर्सल मार्क: खिलाड़ी इसका उपयोग स्थानों, आपूर्ति, और अधिक को चिह्नित करने के लिए कर सकते हैं।

अन्य विशेषताएं: इसके अलावा गेम में और भी बेहद सारे बदलाव किए गए हैं, जैसे विनर पास रैंक 30 से लेवल 40 तक, दैनिक मिशनों में तीन की वृद्धि और सुरक्षा में वृद्धि। WP में बदलाव अगले सीज़न से लागू हो सकते हैं। अब बस आपको इसके जल्द से जल्द मार्किट में लॉन्च होने का इन्तजार करना होगा।

PUBG-Corporation

PUBG Corporation ने अपनी  घोषणा में बताया था कि इस गेम को उन्होने विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए तैयार किया है। आगामी  गेम अपने उपयोगकर्ताओं की डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखेगा और स्थानीय नियमों का पालन करेगा। PUBG Corporation ने ये भी कहा था कि भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण प्रणालियों का नियमित ऑडिट और सत्यापन किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में PUBG Game पर इस साल 2 सितंबर को सरकार ने भारत में प्रतिबंधित कर दिया था। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप पर रोक लगाईं थी।

Leave a Comment