Xiaomi 29 मार्च मेगा इवेंट में लॉन्च करेगा Mi Band 6; तक कंपनी ने किया खुलासा

तकनिकी दुनिया में लगातार बदलाव को देखते हुए गॅडजेट्स कंपनियां भी काफी तेजी से कार्य कर रही है। बाजार में प्रतियोगिता में बने रहने के लिए टेक कंपनियों ने नए उत्पादों को तेजी से लॉन्च करना शुरू कर दिया है। Xiaomi ने पिछले साल जून में Xiaomi Mi Band 5 को लॉन्च किया था। अब कंपनी बहुत ही जल्द इसके अलगे संस्करण को साल भर से पहले ही मार्किट में उतारने जा रही है।

Xiaomi 29 मार्च को एक मेगा लॉन्च इवेंट करने जा रही है। इस इवेंट में, Xiaomi Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra, और Mi Mix Series को लॉन्च करेगी। खबर आ रही है कि यह कंपनी इस इवेंट में अपनी आगामी Mi बैंड 6 को भी लॉन्च कर रही है है। Xiaomi ने अपने मि के नए बैंड को पिछले साल लॉन्च हुए 5 का उत्तराधिकारी बताया है। हालांकि इस प्रोडक्ट को लेकर पहले से ही काफी लीक और रिपोर्ट सामने आई हैं। इन रिपोर्ट्स से यही जानकारी मिली है कि डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा लेकिन सुविधाओं के सेट में आप काफी कुछ नया आने की उम्मीद कर सकते हैं

Xiaomi ने इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। अपने Mi Band 6 प्रोडक्ट के लॉन्च की जानकारी देने के लिए उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “क्या आप एकदम नए Mi Smart Band 6 के लिए तैयार हैं? अपनी नई व्यायाम योजना बनाना शुरू करने का समय आ गया है! 29 मार्च को शाम 19:30 बजे  Xiaomi 2021 के Xiaomi Mega Launch में नए उत्पाद के लॉन्च में शामिल होना याद रखें।

इस हफ्ते की शुरुआत में, Mi Band 6 की एक लाइव इमेज भी इंटरनेट परलीक की गई थी। इस इमेज के आधार पर फिटनेस ट्रैकर ने कुछ कुछ इसकी सुविधाओं का अंदाजा लगाया है।

Xiaomi 29

Xiaomi के हेड ऑफ़ प्रोडक्ट मार्केटिंग एंड ग्लोबल स्पोक्सपर्सन, अबी गो, ने Mi Band 6 का एक वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया था। यह एक शॉर्ट टीज़र है। इस टीजर में स्मार्ट बैंड को दिखाया गया है। यह एक काले रंग बैंड होने वाला है जो  अलग-अलग स्ट्रैप रंगों के साथ आएगा। इस बैंड की डिस्प्ले पुराने वाली की तुलना में थीडी बड़ी है। लेकिन स्क्रीन का आकार बड़े होने को लेकर कोई भी जानकारी देना लॉन्च होने से पहले करना मुश्किल है।

Mi Band 6 में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। ऐसा अंदाजा लगाया जा  रहा है कि यह बैंड  बहुत सी नई विशेषताओं के साथ आएगा जो Mi Band 5 में मौजूद नहीं थी। नए बैंड में रक्त ऑक्सीजन स्तर का पता लगाना (SpO2 निगरानी) जैसी सुविधा मिल सकती हैं। बताया जा रहा है कि पिछले वाले बैंड की अपेक्षा इसमें अधिक स्पोर्ट्स मोड भी हो सकते हैं। बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन के बारे में तो हम पहले ही बात कर चुके हैं। स्मार्ट बैंड का एनएफसी संस्करण भी लॉन्च किया जा सकता है। Mi Band 6 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही कंपनी नए स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra को भी लॉन्च करने जा रही है। 29 मार्च को होने वाले मेगा इवेंट में Mi मिक्स लॉन्च होने की आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है। Mi Mix, Xiaomi का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है जो बाजार में गैलेक्सी फोल्ड 2 को कड़ी टक्कर दे सकता है क्योंकि है क्योंकि इनके फीचर एक सामान बताए जा रहे हैं।

2021 में Xiaomi कर रही है अपने सबसे बढ़िया 3 फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन, सीओओ रोस यंग ने ट्वीट करके दी जानकारी

Leave a Comment