Xiaomi अपनी 10वीं सालगिरह पर लॉन्च कर सकता है Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro

श्याओमी ने 10 साल पहले अपना पहला स्मार्टफोन जारी किया था। अब दस साल बाद भारत में यह कंपनी बजट फ़ोन की पेशकश करने वाली सबसे विश्वसनीय कंपनी मानी जाती है। इस चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर हाल ही में एक जानकारी पेश की है जिसमें उन्होंने बताया है कि कंपनी जल्द ही Xiaomi Mi 10 Pro+ को लॉन्च करने की तैयारी में है। शायद आने वाली 11 अगस्त को यह फ़ोन लॉन्च हो सकता है।

ये वो पोस्ट है जो Weibo पर साझा की गई है:

यह पोस्ट चाइनीज में हैं जिसे हमें साधारण भाषा में अनुवादित किया है। इस पोस्ट के मुताबिक़ नया फ्लैगशिप Xiaomi Mi 10 का “चरम स्मारक संस्करण” है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट से लैस होने वाला है। यह इस साल फरवरी में घोषित किए गए Mi 10 Pro पर दिया गया नया अपग्रेड  है। इससे पहले यह अपडेट अप्रैल में मलेशिया में लाया गया था।

यह पहले बार नहीं है जब Xiaomi ने अपना पहला मॉडल लॉन्च करने के कुछ महीने बाद स्मार्टफोन को अपग्रेड देने की घोषणा की है। पिछले साल, Xiaomi ने Mi 9 का परों संस्करण में भी अपग्रेड दिया था। इस नए अपग्रेड में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट को लाया गया था।

अगर हम Xiaomi  के इस नए हैंडसेट की बात करें तो यह पिछले साल लॉन्च हुए फ़ोन के जैसा ही होगा। लेकिन इस अपग्रेड में स्मार्टफोन को और भी अच्छा और नयी विशेषताओं के साथ जारी किया गया है।  Mi 10 Pro इस बार भी कई समान विशेषताओं को बरकरार रखेगा जैसे कि 6.67 ”FHD + डिस्प्ले, 108MP का मुख्य कैमरा और 5G कनेक्टिविटी और 4500 mAh की बैटरी। 50W फास्ट चार्जिंग के लिए समर्थन इसमें पहले की भाँती ही रहने वाला है। लेकिन ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि Xiaomi चार्जिंग स्पीड  को 50 से बढ़ाकर 55W करने वाला है।

मलेशिया में Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro लॉन्च हो चुका है। वाहन स्मार्टफोन की कीमत इस प्रकार है:

Mi 10 मुख्य दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। 8GB की RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इसकी कीमत 4,993 और 8GB की रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ यह 5,351 रुपए में उपलब्ध होगा।

Mi 10 Pro की बात करें तो यह फिलहाल एक वेरिएंट में उपलब्ध हो पाएगा। जिसमें आपको 8GB की RAM + 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है, और इसकी कीमर लगभग 15886 रुपए रखी गई है।

Leave a Comment