Vu Premium TV 2023 Launch: 55 इंच 4K डिस्प्ले, 2GB रैम, 16GB स्टोरेज के साथ Vu Premium TV 2023 Edition लॉन्च

वू टेलीविजन (Vu Premium TV) ने अपना नया प्रीमियम टीवी भारत में लॉन्च किया है। जिसका नाम Vu Premium TV 2023 एडिशन बताया गया है। यह एक 4K टीवी है जो कि दो डिस्प्ले साइज में आता है। इसमें 43 इंच और 55 इंच साइज मॉडल पेश किया गया है। टीवी में Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम है। साथ ही इसमें गेमिंग मोड, डाइनेमिक कंट्रास्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।

Vu Premium TV 2023 Edition एडिशन की कीमत

वू प्रीमियम टीवी 2023 एडिशन में कंपनी ने दो साइज पेश किए हैं। इसके 43 इंच मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि 55 इंच साइज मॉडल को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह टीवी Amazon, Flipkart के अलावा कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

Vu Premium TV 2023 एडिशन के स्पेसिफिकेशंस

वू प्रीमियम टीवी 2023 एडिशन में कंपनी ने 3 साइड फ्रेमलेस डिजाइन दिया है। इनमें 4K रिज़ॉल्यूशन वाला LED IPS डिस्प्ले है जिसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट है। साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पिक्चर बूस्टर और HDR10 का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी में डिजिटल नॉइज रिडक्शन, ऑटो लो लेटेंसी मोड, डाइनेमिक कंट्रास्ट और गेम मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। टीवी में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है।

साउंड की बात करें तो इसमें दो बड़े स्पीकर और दो ट्वीटर्स दिए गए हैं। यह 50W का आउटपुट देते हैं। साथ ही बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट भी है। यह टीवी Google TV OS पर रन करता है। गूगल प्ले स्टोर से कई ऐप्स इसमें एक्सेस किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11 एसी, AV इनपुट और ईथरनेट का सपोर्ट दिया गया है। Netflix, Amazon Prime Video, Disney+Hotstar और YouTube जैसे ऐप्स के लिए इसमें डेडिकेटेड बटन मिल जाता है।

Leave a Comment