5 window fan: भारत जैसे देशों में, आप जानते हैं सभी तरह के मौसम आते हैं। सर्दी, गर्मी और बरसात जैसे मौसम भारत की पहचान है। लेकिन सबसे मुश्किल भरा है गर्मी का मौसम, जिसमें आदमी धुप और पसीने से बेहाल हुआ घूमता है, ऐसे में तो घरों में छत में लगे पंखे हमें राहत देने का कार्य करते हैं। लेकिन एक बात और आप को बता दें, छत के पंखों के अलावा भी ज्यादातर इस्तेमाल होने वाले window fan को खरीदना भी अच्छा विकल्प है। इससे आप बिना एयर कंडीशनर खरीदें भी अपने कमरे को ठंडा कर सकते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए window fan एक सस्ता और आसान तरीका है।
हम आपको भारत में उपलब्ध कुछ सबसे बढ़िया विंडो फैंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं यानी की एक प्रकार से इन पंखों का रिव्यु कर रहे हैं। आप अपनी जरुरत और बजट के अनुसार इन्हें खरीदकर लाभ अर्जित कर सकते हैं।
Optima window Fan
इस फैन का इस्तेमाल काफी सुविधाजनक है। यह 3-रोटरी द्वारा गति नियंत्रण करने में सक्षम है। यह फैन चारों ओर से एयरफ्लो देता है। इसमें आपको बिल्ट इन टाइमर दिया गया है जिसकी मदद से आप फैन को 220V /50HZ /40W पर सेट कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें घूमने वाला लौवर है जो आसपास के क्षेत्र को निरंतर वायु प्रवाह देता है।

Havells Ventilair 150mm
यह पंखा 300 cmh हवा के प्रवाह को सुगम बना सकता है. इस फैन के बॉडी डायमेंशन की बात करें तो यह (लंबाई 205MM x चौड़ाई 110MM x गहराई 203MM) में है। इसमें हाई क्वालिटी वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही यह विरोधी स्थैतिक गुणों के साथ रंग परिवर्तन के लिए प्रतिरोधी भी है।

AirKing 14
यह एक विंडो / फ्लोर फैन है जोदोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपके पूरे कमरे को ठंडा करने की क्षमता है। इसमें 14 इंच व्यास वाला एक ब्लेड भी लगा हुआ है, जो हवा को तेज करने में सहायक है। सबसे जरुरी बात यह है कि यह आपकी ऊर्जा की बचत करता है। इसमें बहुत ही कम बिजली का इस्तेमाल होता है और साथ ही यह वजन में काफी हल्का भी है। इसे आप आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं।

Rishil world Exhaust Fan Window
किचन और टॉयलेट के वेंटिलेशन के लिए इस्तेमाल होने वाला एग्जॉस्ट फैन है। यह घर के अंदर बने किचन और टॉयलेट से गर्म हवा बाहर फेंकता है। यह बेकार और गर्म हवा को ताजी हवा से बदलने की सुविधा देता है। इसके अलावा इसमें शक्तिशाली एयरफ्लो / करंट का उपयोग हुआ है, जो इसे कार्य को और अच्छे से करने में मदद करता है।

KAFF Exhaust Fan ZEPA – ZX6(SL)
एक तरह का विंडो फैन जिसमें 150 मिमी स्वीप साइज लगा है। इसमें एक नहीं दो ब्लेड का इस्तेमाल हुआ है, जो इसके प्रयोग को और बेहतर परिणाम देने की क्षमता रखता है। आप इसका इस्तेमाल किसी छोटे कमरे या बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन की तरह कर सकते है। इसमें हवा निकास की शक्ति 25 वाट है, और साथ ही इसमें ऑपरेटिंग वोल्टेज भी 220-240 वोल्ट का लगा हुआ है। आप के बजट के अनुसार यह एक बहुत ही शानदार विक्लप बन सकता है।

हम समझते हैं कि इन सभी उत्पादों में से किसी एक को चुनना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। ऊपर दी गई सभी जानकारी के अनुसार आपको सभी की विशेषता को देखकर ही उसे खरीदना चाहिए। हम आपको सुझाव देंगे कि ऊपर दिए गए सभी अच्छी और हाई क्वालिटी विशेषता वाले window fan हैं, आप इनमे से कोई भी एक चुन सकते हैं।