अगले साल तक मार्किट में आ सकता है Samsung Galaxy A12 और Samsung Galaxy A02s; कंपनी ने यूरोप में की घोषणा

Samsung Galaxy फ़ोन का व्यपार पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। कंपनी अपने डिवाइस में नए अपडेट करने के लिए लगातार स्मार्टफोन सीरीज की मार्किट में लॉन्च कर रही है। हाल ही में कंपनी ने Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s स्मार्टफोन की घोषणा यूरोप में की है। दोनों फोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है। ये फ़ोन एक बजट फ़ोन के रूप में पेश किए गए हैं, और गैलेक्सी ए 12, साथ ही Samsung Galaxy A02s, में आपको चार रंग विकल्प मिल सकते हैं। ये दोनों ही फ़ोन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट कलर में दिए जा रहे हैं। सैमसंग ने Galaxy A12  के में तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की नई सुविधाएं दी गई हैं, लेकिन गैलेक्सी ए 02 में सिर्फ एक स्टोरेज मिल रही है। 

जानकारी के लिए बता दें, फिलहाल दोनों फोन ही फ़ोन कब और कहाँ रिलीज होंगें इस बारे में कोई कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy A12, Samsung Galaxy A02s की कीमत और उपलब्धता

Verge ने फ़ोन से सम्बंधित जानकारी को साझा किया है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A12 को में 3GB की रैम के साथ 32GB वैरिएंट वाला फ़ोन पेश किया जाएगा और उसकी कीमत EUR 179 (लगभग 15,800 रुपये) होगी और 6GB की रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत EUR 199 (लगभग 17,500) है। जबकि 4GBकी रैम के साथ 64GB वैरिएंट की कीमत आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन इसकी कीमत EUR 189 (लगभग 16,700 रुपये) हो सकती है। कलर सेगमेंट के बारे में बात करें, तो फोन ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। Samsung Galaxy A12  के बारे में खबर है कि यह डिवाइस जनवरी 2021 से यूरोपीय बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

वहीँ दूसरी ओर Samsung Galaxy A02s को 3GB की रैम के साथ 32GB वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा जिसकी कीमत EUR 150 (लगभग 13,200 रुपए) से शुरू है और यह केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च हो रहा है। इस फ़ोन में भी आपको गैलेक्सी A12 के समान चार रंग विकल्प मिलेंगें। इस फ़ोन के फरवरी 2021 में आने की संभावना है। सैमसंग कंपनी ने फिलहाल दोनों डिवाइस के ग्लोबल लॉन्च के बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है।

सैमसंग गैलेक्सी ए 12 में हो सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A12 की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का एचडी + टीएफटी डिस्प्ले मिलने जा रही है। फ़ोन ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा। GSMArena की एक रिपोर्ट के में बताया गया है कि इसमें मीडियाटेक हीलियो P35 SoC मिल सकता है। फोन में 6GB की रैम और 128GB तक स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung-Galaxy

Samsung Galaxy A12  में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आपको इसमें  F/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.2 लेंस के साथ 5-मेगापिक्सेल सेंसर, 2-मेगापिक्सेल कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें f/2.4 अपर्चर के साथ मैक्रो शूटर और f / 2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए फ़ोन में 8-मेगापिक्सेल शूटर कैमरा है, जिसमें एफ / 2.2 एपर्चर भी शामिल है।

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो इसमें एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस के अलावा बाकी चीजें भी शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। Galaxy A12  में मिलने वाली बैटरी 5,000mAh की है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का माप 164×75.8×8.9 मिमी है और इसका वजन 205 ग्राम है।

Samsung Galaxy A02s में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A02s में भी A12  की तरह 6.5-इंच की HD + डिस्प्ले दी जा रही है।  GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार यह फ़ोन भी स्नैपड्रैगन 450 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा। इसमें 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है। अगर यूजर्स स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो वो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं।फ़ोटो और वीडियो के लिए, डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर और Galaxy A12  के समान 2-मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है। सेल्फी में कितने मेगापिक्सेल का कैमरा होगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बाकी फीचर भी ऊपर दिए गए फ़ोन के लगभग समान ही है।

Leave a Comment