Samsung Galaxy J7 Prime: सैमसंग एक विश्वसनीय ब्रांड है। कई सालों से सैमसंग कंपनी ने मार्किट में अपनी लोकप्रियता और ब्रांड को बनाए रखा है। इसलिए वो प्रतिद्वंद्वी की रेस में बने रहने के लिए समय समय में मार्किट में नए फ़ोन लॉन्च करता रहता है। हाल ही में सैमसंग ने जे सीरीज का नया फ़ोन लॉन्च किया। Samsung Galaxy J7 Prime एक मिड-रेंज वाला फोन है जो आपके बजट के अनुसार अच्छे फीचर्स प्रदान करता है। यह फ़ोन कुछ-कुछ गैलेक्सी जे 7 जो 2016 में आया था, उसके जैसा ही है। इस डिवाइस का सबसे बिंदु बड़ी फीचर है, इस डिवाइस की रैम, अच्छी प्रदर्शन गुणवत्ता और बढ़िया मेगापिक्सेल और क्वालिटी वाला कैमरा।
फोन का डिज़ाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy J7 Prime में आपको 5.5 इंच वाली फुल एचडी डिस्प्ले दी जा रही है, जिसमें पिक्सेल घनत्व 401ppi है। यह स्मार्टफोन आपको मेटेल बॉडी में मिलेगा और इसका वजन 169 ग्राम और मोटाई 8.1 मिमी है। यह स्मार्टफोन आपको ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट कलर में मार्किट में आसानी से मिल जाएगा।
फ़ोन का प्रदर्शन
यह स्मार्टफोन में एंड्रॉइड v6.0.1 (मार्शमैलो) ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं यह स्मार्टफोन Exynos 7 ऑक्टा 7870 SoC द्वारा संचालित है। इसमें आपको 3GB की RAM और Mali-T830 MP2 GPU भी मिलेगी।

फ़ोन का कैमरा और स्टोरेज
अगर हम बात करें Samsung Galaxy J7 Prime फ़ोन के कैमरे की, तो इस स्मार्टफोन में आपको 13MP का रियर कैमरा स्नैपर के साथ और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है, इतना ही नहीं दोनों में f/1.9 का एपर्चर मौजूद है। इसका रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आ रहा है। स्टोरेज के लिए आपको इस फ़ोन में 16GB की इंटरनल स्टोरज दी जा रही है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फ़ोन की कनेक्टिविटी और बैटरी
आप को जानकर ख़ुशी होगी कि इस स्मार्टफोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए बहुत सारे फीचर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसमें आप ड्यूल सिम जो 4 जी को स्पोर्ट करती हैं, चला सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्पॉट के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.1, जीपीएस के साथ ए-जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी 2.0 भी दी जा रही है। इसमें फ़ोन को लॉक और अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, डिवाइस में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी लगा हुआ है। अगर हम बैटरी की बात करें तो हर किसी को एक अच्छी बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन ज्यादा पसंद हैं और इस फ़ोन में आपकी वो मांग भी पूरी हो रही है। इसमें 3,300mAh वाली ली-आयन बैटरी लगी है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Samsung Galaxy J7 Prime एक अच्छा फ़ोन हैं। इसके बहुत से फीचर कमाल के हैं, तो टेक्नोलॉजी के हिसाब से कम बजट में भी बेहतर काम करते हैं। इसके साथ ही सैमसंग ब्रांड का भरोसा है। ये एक लोकप्रिय ब्रांड है, इसलिए आपको इसमें हमेशा ही अच्छी क्वालिटी ही मिलेगी। अगर आप इसे ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो यह फिल्पकार्ट जैसी साइट पर आपको 18,328 तक की रेंज में मिल जाएगा।
General
Launch date | September 19, 2016 | |
Brand | Samsung | |
Model | Galaxy J7 Prime | |
Operating System | Android V6.0.1 (Marshmello) | |
Sim Slot | Dual Sim, GSM + GSM | |
Sim Size | Sim1: NenoSim2: Neno | |
Network | 4G: Yes3G: Yes, 2G: Yes | |
Fingerprint sensor | Yes | |
Quick Charging | No |
Main Camera | ||
Resolution | 13 MP Primary Camera | |
Sensor | CMOS Image Sensor | |
Autofocus | Yes | |
Physical aperture | F1.9 | |
Optical image stabilization | No | |
Flash | LED Flash | |
Image resolution | 4128 x 3096 Pixel | |
Settings | Exposure compensation, ISO control | |
Shooting modes | Continuous shooting, high dynamic range mode (HDR) | |
Camera features | Digital zoom, auto flash, image detection, touch to focus | |
Video recording | 1920×1080 @ 30 fps | |
Front camera | ||
Resolution | 8 MP Front Camera | |
Sensor | CMOS | |
Autofocus | No | |
Physical aperture | F1.9 | |
Flash | No |