Samsung Galaxy A32 के भारत में लॉन्च की तारीख हुई कन्फर्म, 5 मार्च को होगा लॉन्च

Samsung Galaxy A32  भारत में 5 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्मार्टफोन उसी दिन बिक्री के लिए भी उपलब्ध करवाया जाएगा।  माइक्रोसाइट कंपनी की साइट पर स्मार्टफोन से जुडी सभी जानकारी जैसे कीमत, बिक्री का उल्लेख सब वेबपेज पर मौजूद है। फोन को रूस और यूके जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। वहां फ़ोन 4 जी और 5 जी कनेक्टिविटी के साथ पेश हुआ है। दोनों फोन वेरिएंट में 5,000W की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A32  को खरीदने वालो के लिए एक अहम जानकारी भी है। ममाइक्रोसाइट की साइट पर फोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस की जानकारी के साथ-साथ एक फॉर्म भी दिया गया है। यह फॉर्म उन लोगों के लिए है जो फ़ोन खरीदने की इच्छा रखते हैं।  अगर आप इस फ़ोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप इस फॉर्म को भर सकते हैं। इसका फायदा यह कि जैसे ही यह फ़ोन लॉन्च होगा, आप को इस से जुडी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। 

सैमसंग ने अपने इस हैंडसेट की विशेषताओं में फ़ोन के 5G होने के बारे में कहीं भी उल्लेख नहीं किया है। इसलिए पूरी तरह से कहना मुश्किल है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी आने वाली 5 मार्च को भारत में इसका 5 जी संस्करण लॉन्च करेगी।

कुछ दिनों पहले, एक और खुलासा किया गया था कि Samsung Galaxy A32 5G भारत में जल्द ही 5G वेरिएंट की पेशकश कर सकता है। अब इस बारे में सही पुष्टि  तो फ़ोन के लॉन्च होने के बाद ही हो पाएगी।

Samsung Galaxy A32 के अपेक्षित स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A32 की स्पेसिफिकेशन की बात की जाए, तो इसमें यूजर को 6.4 इंच का फुल-एचडी + वाली  सुपर AMOLED इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले दी जा रही है।, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2400 पिक्सल हैं। यह स्मार्टफोन ओक्टा कोर SoC द्वारा संचालित किया जाता है। फिलहाल भारत में इसके प्रोसेसर का सटीक मॉडल पेश नहीं किया गया है। रूस में यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो G80 SoC द्वारा संचालित होता है, जिसमें 4GB रैम दी गई है। 

भारत में फोन को 6GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। अगर आप इसकी स्टोरेज को बढ़ाना चाहें तो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है।

Samsung-Galaxy-A32-SmartPhone

Samsung Galaxy A32 में 64-मेगापिक्सल के प्राथमिक कैमरा (f /1.8 एपर्चर) के साथ एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप, एक 8-मेगापिक्सेल कैमरा, जिसमें अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस (f /2.2 एपर्चर) के साथ दिया जा रहा है। फ़्रंट में सेल्फी 5-मेगापिक्सेल सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy A32 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में एक अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी  शामिल किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यूएस और रूस की तरह भारत में भी यह Awesome Black, Awesome Blue, Awesome Violet और Awesome White कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा।

Leave a Comment