जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन; ये हो सकती है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी सीरीज ब्रांड की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक है। सैमसंग लगातार यूजर्स को नई सुविधाओं को देने पर काम कर रहा है। जल्द ही कंपनी भारतीय मार्किट में Samsung Galaxy A22 5G को लॉन्च कर सकता है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह नया स्मार्टफोन 2021 की दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है। 

न केवल भारत बल्कि यह डिवाइस अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बाजारों में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन एक सबसे सस्ते 5G हैंडसेट के रूप में बाजार में लॉन्च हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि Samsung Galaxy A22 5G फ़ोन सैमसंग गैलेक्सी ए 21 का उत्तराधिकारी हो सकता है जो इस साल के अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था। यही नहीं 2021 की के छह महीनें में सैमसंग गैलेक्सी ए 32 5 जी फोन लॉन्च होने की भी अटकले लगाईं जा रही हैं। ऐसी अफवाह है कि ए 32   सैमसंग गैलेक्सी के ए 22 5 जी से कीमत में अधिक हो सकता है।

कोरियाई प्रकाशन Daum.net द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A22 5G 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगा। यह बात पूर्णत सच भी हो भी हो सकती है क्योंकि पहले भी उनके द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए 21 अप्रैल में लॉन्च हुआ था। 

कीमत के बारे में यदि बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए 22 5 जी की कीमत कर्व 200,000 भारत में लगभग 13,300 रुपये हो सकती है।भारत के अलावा अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में भी फ़ोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। लेकिन इस फ़ोन के लॉन्च होने से पहले सैमसंग गैलेक्सी ए 32 5 जी लॉन्च होने की अफवाह है। यह Galaxy A22 5G से थोड़ा महंगा हो सकता है। विकासशील बाजारों में 5 जी को अपनाने में तेजी से लाने की और सैमसंग का यह एक बड़ा कदम है।

आने वाला नया Samsung Galaxy A22 5G Huawei, Oppo, Vivo, and Xiaomi.  जैसे ओईएम वाले सस्ते स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा। Samsung Galaxy A22 5G के निर्माण के लिए JDM (संयुक्त विकास और उत्पादन विधि) प्रक्रिया को अपना सकता है। सैमसंग उत्पाद विकास, डिजाइन और उत्पादन प्रक्रियाओं को आउटसोर्स पर मुख्य रूप से कार्य करेगा और इसके स्पेसिफिकेशन में काफी कुछ नया मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल शिप किए गए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के 20-30 प्रतिशत स्मार्टफोन को JDM विधि का उपयोग करके ही अपने स्मार्टफोन प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।
टिप्सटर अभिषेक यादव ने फ़ोन को लेकर अपने आधिकारिक पेज पर एक ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि Samsung Galaxy A22 5G को मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। बाकी कैमरा, डिस्प्ले स्क्रीन, साइज को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Comment