Redmi Note 10 भारत में हुआ लॉन्च, जाने कीमत और मिलने वाले स्पेशल फीचर

Xiaomi  ने अपनी नई Redmi Note 10 सीरीज को गुरुवार दोपहर को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन जारी किए हैं, जिसमें  Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Max शामिल हैं। Xiaomi के प्रो मॉडल्सकई हाई-एंड फीचर्स से लैस हैं, जो प्रतिस्पर्धा के लिए और स्मार्टफोन से इसे बेहतर बनाता है। यहाँ एक बात साफ़ कर दी जाती है कि रेडमी नोट 10 श्रृंखला अपने पहले पेश किए हुए फ़ोन में से सबसे महंगा हो सकता है। मानक रेडमी नोट 10 मॉडल, हालांकि, अभी भी काफी काफी महंगी कीमत वाला फोन पर है।

स्मार्टफोन प्रो मॉडल से सुपर AMOLED डिस्प्ले देने का वादा किया था और कंपनी ने वही कर दिखाया है। इसके साथ ही फ़ोन 33W फास्ट चार्जिंग वाली सुविधाओं के साथ पेश किया हुआ है। लेकिन 60Hz रिफ्रेश रेट और 48-मेगापिक्सल के प्राथमिक कैमरे के साथ इसका मुकाबला मुश्किल है। 

Redmi Note 10 सीरीज के सभी स्मार्टफोन एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। खबर यह है की सभी फ़ोन अमेज़न इंडिया के माध्यम से बिक्री पर उपलब्ध करवाए जाएंगें।

Redmi Note 10 की भारत में कीमत

Xiaomi ने Redmi Note 10 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आपको 13,999 रुपये में मिल जाएगा। कलर सेगमेंट की बात करें तो स्मार्टफोन तीन रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है, जसिमें एक्वा ग्रीन, शैडो ब्लैक और फ्रॉस्ट व्हाइट कलर शामिल हैं। यह 16 मार्च को अमेज़न इंडिया और Mi.com के माध्यम से बिक्री पर जाएगा।

Redmi Note 10 के स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) सहित निकायों से प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें 6.43-इंच वाली सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह पूरी तरह से फुल एच्किडी  और पंच हॉल डिस्प्ले डिजाइन के साथ आती है। दोनों स्मार्टफोन शीर्ष पर MIUI 12 के साथ एंड्रॉइड 11 पर स्मार्टफोन चलेंगे। रेडमी नोट 10 octa-core Qualcomm Snapdragon 678 SoC द्वारा संचालित किया जाता है। यूजर्स को फ़ोन में 6B तक रैम और दी गई है।

Xiaomi ने Redmi Note 10 को हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो स्पीकर, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 और 3.5 मिमी हेडफोन जैक से लैस किया है।
Redmi Note 10 भी Redmi Note 10 Pro मॉडल की तरह एक क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी पैक की गई है।

Leave a Comment