Redmi K40 भारत में Xiaomi Mi 11x के रूप में हो सकता है लॉन्च, ट्रिप्सटर से हुआ खुलासा

Xiaomi भारत में बहुत ही जल्द ही Redmi K40 को लॉन्च कर सकता है। एक बात सामने आई है कि भारत में यह फ़ोन इसी नाम से लॉन्च नहीं होगा। कई रिपोर्टों में पहले यह जानकारी सामने आई थी कि इसे एक रीब्रांडेड पोको फोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में एक सूची ने संकेत दिया है कि कंपनी इसे Xiaomi Mi 11x के रूप में ला सकती है। जानकारी के लिए बता दें कंपनी ने Redmi K40 को Redmi K40 Pro और Redmi K40 Pro + को चीन में फरवरी में लॉन्च किया गया था।

कुछ समय पहले आई रिपोर्टों के अनुसार, स्मार्टफोन IMEI के कथित डेटाबेस पर था। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने IMEI लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट को साझा किया। इन स्क्रीनशॉट पर के साथ उन्होंने जल्द ही लॉन्च होने जा रहे Xiaomi फोन को पोस्ट किया। बताया जा रहा है कि Redmi K40 फ़ोन का मॉडल नंबर M2012K11AI होगा। 

रिपोर्ट की माने तो Redmi K40 को भारत में Xiaomi Mi 11x के रूप में लॉन्च करेगा तो यह बहुत ही जल्द होगा। हालांकि लिस्टिंग में मॉडल के नाम के अलावा और कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन चीन में लॉन्च हुए फ़ोन के अनुसार कुछ कुछ अंदाजे फ़ोन के विवरण को लेकर लगाए जा रहे हैं।

इससे पहले भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें सुझाव दिया गया था कि रेडमी K40 पोको एफ 3 के रूप में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अब संभावनाएं हैं कि भारत में यह Xiaomi Mi 11x सीरीज के रूप में शामिल हो सकता है। हालाँकि, Xiaomi की तरफ से फ़ोन को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए जानकारी को हम केवल अंदाजे से ही सही मान सकते हैं।

Redmi K40 चीन में पहले से लॉन्च इसलिए अगर यह भारत में Xiaomi Mi 11x के रूप में रिलीज़ होता है, तो इसके स्पेसिफिकेशंस शायद सामान हो सकते हैं। 

एमआई 11 एक्स में ये मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशन

Redmi K40 में यूजर्स को 6.67-इंच का फुल-एचडी दी जा सकती है, जिसमें 1,080×2,400 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ एक बड़ी स्क्रीन आ सकती है। स्मार्टफोन 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। रेडमी K40 एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC द्वारा संचालित किया जाता है। इस फ़ोन में 12GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। यह नवीनतम फ्लैगशिप चिपसेट है जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन द्वारा घोषित किया गया था।

Xiaomi Mi 11x

कैमरा की बात करें, तो Redmi K40 में रियर क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में 48-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल फ़्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका मतलब यह है कि सेल्फी लवर्स को यह फ़ोन बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाला है।

कनेक्टिविटी के लिए,Redmi K40 में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS और USB टाइप- C पोर्ट को शामिल किया गया है। बैटरी के लिहाज से स्मार्टफोन में 4,520mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Leave a Comment