Redmi 6 Note Pro: हर किसी को एक अच्छे शानदार फ़ोन की चाहत होती है। लेकिन महंगा स्मार्टफोन खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसलिए कंपनियों ने महंगें स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए शाओमी कंपनी ने सस्ते और बजट में मिलने वाले फ़ोन लॉन्च किए। किफायती दाम में इससे अच्छे फीचर बहुत ही कम कंपनियां दे पाती हैं।
शाओमी के पास सस्ते स्मार्टफोन की लंबी लिस्ट है। हर किसी में लगातार नए अपडेट के साथ बहुत से फीचर में बदलाव किया जाता है। कुछ समय पहले उन्होंने रेडमी 6 सीरीज़ को बाजार में उतारा था, जो इस ब्रांड का सबसे शानदार फ़ोन था। इसकी डिस्प्ले, इसका लुक, कलर और फीचर सब आधुनिक तकनीक पर आधारित थे। हाल ही में कंपनी ने Redmi 6 Note Pro को लॉन्च किया।
रेडमी की नई सीरीज के आते ही यूजर्स बहुत सी उम्मीदें लगाते हैं। वो हमेशा इस फिराक में रहते हैं कि कब उन्हें कम बजट में अच्छे और नए फीचर मिल जाएं। लेकिन अब Redmi 6 Note Pro के आते ही लोगों में जानने का उत्साह है कि इस नई सीरीज में क्या कुछ ख़ास है। इलसिए हम आपके लिए फ़ोन का रिव्यु लेकर आएं हैं – जिसमें हम आपको इस फ़ोन से जुड़ी हर बारीकी को बताने की कोशिश करेंगें।
स्मार्टफोन का डिज़ाइन
डिज़ाइन के लिहाज से Xiaomi ने अपने यूजर्स को काफी हद तक संतुष्ट किया है। अपनी पहली सीरीज में भी उन्होंने अपने डिजाइन पर विशेष ध्यान रखा है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन कुछ हद तक आपको Note 5 Pro जैसा लग सकता है। क्योंकि उन्होंने लगभग उसी तरह का डिजाइन बनाने की कोशिश की है। आप उनकी पिछली सीरीज हो देखें तो आपको उनमें कुछ ख़ास अंतर नहीं मिलेगा।
यह स्मार्टफोन आपको इसके डिस्प्ले के टॉप पर लगी नॉच की वजह से काफी आकर्षक लग सकता है। इससे पहले नॉच वाला फीचर केवल Redmi 6 प्रो में भी मौजूद था। इसके दायीं तरफ आपको पावर और वॉल्यूम बटन मिलेंगें। इस्तेमाल करने में आसान बटन के साथ इसमें आपको स पोर्ट वाला उसब पोर्ट दिया जा रहा है। इसका लुक काफी शानदार है। अगर आप इसके बायीं तरफ देखें तो इसमें हाइब्रिड डुअल सिम ट्रे दिखेगी। जिसमें आप ड्यूल सिम के साथ फ़ोन को इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप शायद शौच रहे होंगें कि क्या ये भारी है? बिलकुल नहीं, यह बहुत ही अच्छी ग्रिप के साथ वजन में बहुत ही हल्का है। इसका वजन 182 ग्राम है। यह और भी हल्का हो सकता था, लेकिन इसकी बैटरी के कारण इसके वजन में वृद्धि हुई है।
सॉफ्टवेयर
शाओमी के सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें कुछ भी नया नहीं है। ब्रांड ने इस बार भी पुराने सॉफ्टवेयर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। साथ ही इसमें एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 भी मिलेगा। इसका प्रोसेसर काफी अच्छा है, जो सभी तरह के मल्टीटास्किंग काम करने में सक्षम है। आप गेमिंग का आनंद ले सकते हैं और गाने सुनते सुनते दूसरी एप्लीकेशन चला सकते हैं।

स्टोरेज
रेडमी Note 6 Pro आपको मार्किट में 4 जीबी और 6 GB रैम वाले वेरिएंट में उपलब्ध है। 4 जीबी रैम के साथ आपको 64 जीबी स्टोरेज मिलती है और 6 जीबी रैम वाले वैरिएंट के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट है, अगर आप इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको माइक्रोएसडी कार्ड लगाना होगा। उसके बाद आप फ़ोन में ड्यूल सिम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगें।
कैमरा
Xiaomi के इस नए स्मार्टफोन में आपको 12 + 5 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा सेटअप दिया है जो उनकी पुरानी सीरीज वाले फोन रेडमी नोट 5 प्रो में भी था। लेकिन इसका सेंसर नया है और इसकी खास बात यह है कि यह 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ व डुअल पिक्सल ऑटोफोकस वाली सुविधा प्रदान कर रहा है। इसका अपर्चर एफ/1.9 है जो अधिक रौशनी को कैप्चर करेगा। इसका फ़्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है और साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है।
बैटरी
अब आखिर में हम बात करते हैं, इसकी बैटरी लाइफ की। इस फ़ोन का बैटरी बैकअप ठीक-ठाक है। Redmi Note 6 Pro में 4000 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसे चार्ज करने के बाद आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसमें Full HD वीडियो चलाते यहीं तो आप 24 घण्टे से ज्यादा फ़ोन को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगें। हाँ, अगर आप फ़ोन बहुत कम इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी बैटरी लाइफ आपको एक अच्छा बैकअप दे सकती है।
फ़ोन का प्राइस
अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपको ऑनलाइन स्टोर में आसानी से मिल जाएगा। 4 जीबी वैरियंट के साथ 64 जीबी की स्टोरज के साथ इसकी कीमत 10,229 है। साथ ही अगर आप 6 जीबी वैरियंट के साथ 64 जीबी की स्टोरज का फ़ोन खरीदना चाहते हैं तो उसकी कीमत 11,944 रुपए हैं। बाकी कलर के अनुसार या मार्किट में गिरावट से प्राइस बदल भी सकते हैं।

क्यों खरीदें
हम अगर अपनी बात करें तो हमें इस फ़ोन में रेडमी कुछ चीजों के अलावा कुछ ख़ास नहीं है। इसके ज्यादातर फीचर पुरानी सीरीज से मिलते जुलते हैं। यह नोट 5 प्रो का ही अपग्रेड वजर्न है। लेकिन कुछ मामलों में इसके बहुत से अपग्रेड आपको पसंद आएंगें। इसका सबसे अच्छा अपग्रेड नोट 6 प्रो का नॉच डिस्प्ले है। आपको इस स्मर्टफ़ोन में बड़ा और ब्राइट नॉच डिस्प्ले मिलता है। कैमरे के क्वालिटी के बारे में बात करें तो आप को यहां बिलकुल भी निराशा हाथ नहीं लगेगी। इसकी कैमरा कुलाइटी काफी अच्छी है। साथ ही साउंड सिस्टम भी काफी पसंद आएगा।
फ़ोन पर बात करते समय आपको साफ़ और स्पष्ट आवाज सुनाई देगी। अब आप आराम से घर बैठे फुल हद फिल्म का अच्छे से मजा ले सकते हैं। इस स्मार्टफोन में बहुत से अच्छे फीचर अपडेट हैं, जो आपको पसंद आएंगें। आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप इसे खरीद सकते हैं।
GENERAL
Quick Charging | Yes |
Operating System | Android v8.1 (Oreo) |
Sim Slots | Dual SIM, GSM+GSM, Dual VoLTE |
Model | Redmi Note 6 Pro |
Launch Date | November 23, 2018 (Official) |
Custom UI | MIUI |
Brand | Xiaomi |
Sim Size | SIM1: Nano SIM2: Nano (Hybrid) |
Network | 4G: Available (supports Indian bands) 3G: Available, 2G: Available |
Fingerprint Sensor | Yes |
PERFORMANCE
Chipset | Qualcomm Snapdragon 636 |
Graphics | Adreno 509 |
Processor | Octa-core (1.8 GHz, Quad-core, Kryo 260 + 1.6 GHz, Quad-core, Kryo 260) |
Architecture | 64 bit |
Ram | 4 GB |
CAMERA
Settings | Exposure compensation, ISO control |
Camera Features | Digital Zoom, Auto Flash, Face detection, Touch to focus |
Image Resolution | 4000 x 3000 Pixels |
Sensor | Exmor RS |
Autofocus | Yes Phase Detection autofocus |
Shooting Modes | Continuous Shooting, High Dynamic Range mode (HDR), Burst mode |
Resolution | 20 MP + 2 MP Dual Front Cameras |
Physical Aperture | F2.0 |
Video Recording | 1920×1080 @ 30 fps |
Flash | Yes Dual-color LED Flash |