Realme 6i और Xiaomi Redmi Note 9: जाने दोनों में से कौन सा विकल्प होगा आपके लिए फायदे का सौदा

बाजार में आएं न आए दिन ने स्मार्टफोन लॉन्च होते ही रहते हैं। किसी के फीचर अच्छे हैं, किसी में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, किसी ने कैमरा क्वालिटी बहुत अच्छे है और किसी में डिस्प्ले स्क्रीन से लेकर बैटरी बैकअप तक सब परफेक्ट है। यहां तक की अब कंपनियों द्वारा मिड रेंज और कम कीमत वाले फ़ोन भी निकाले जा चुके हैं फिर भी जब एक स्मार्टफोन खरीदने की बात आती है तो हम काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे ही अभी हालमें  ही में दो फ़ोन Realme 6i और Xiaomi Redmi Note 9 लॉन्च हुए हैं। दोनों ही फ़ोन मार्किट में बाकी फ़ोन्स को टक्कर देते हैं। लेकिन आप के लिए इन दोनों में से कौन सा बेहतर है, यह तय करना मुश्किल है।

लेकिन कोई बात आज आप हमारा यह लेख थोड़ा ध्यान से पढ़े, क्योंकि सभी चीजों की जानकारी मिलने के बाद आप आसानी से तय कर पाएंगें कि कौन सा फ़ोन सा फ़ोन ज्यादा बेहतर साबित होगा। आप Realme 6i बनाम Xiaomi Redmi Note 9 (https://itechradar.com/parmalink-xiaomi-introduced-new-redmi-note-for-rs-11999-only/) की तुलना कर सकते हैं।  यह संभवतः आपको यह समझने में मदद करेगा कि Realme 6i Xiaomi Redmi Note 9 के खिलाफ कैसे खड़ा है और आपको कौन सा खरीदना चाहिए। Realme 6i की मौजूदा सबसे कम कीमत 12,999 है और Xiaomi Redmi Note 9 की कीमत 11,999 है।

Realme 6i और Redmi Note 9 का डिज़ाइन

Realme 6i और Redmi Note 9 के डिजाइन की बात करें तो ये दोनों ही एक दूसरे से काफी भिन्न हैं। Realme 6i में आपको ग्रैडिएंट डिज़ाइन के साथ प्लास्टिक बॉडी और इस फ़ोन के बैक पर वर्टीकल एलाइड क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। जबकि Redmi Note 9में ने अपने ऑरा बैलेंस डिज़ाइन को ही प्रस्तुत किया है और इसके बैक में आयताकार क्वाड-कैमरा मॉड्यूल सेटअप मिल रहा है।

अगर आपको इनकी पहली झलक देखें तो आप दोनों  कर पाएंगें क्योंकि फ़्रंट स्क्रीन से दोनों मोबाइल एक जैसे दिखते हैं। लेकिन Realme 6i पावर बटन के अंदर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जबकि, Redmi Note 9 में कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे एक कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

Realme 6i और Redmi Note 9 की डिस्प्ले

Realme 6i स्मार्टफोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले स्क्रीन दी है है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए बाएँ कोने पर एक छिद्र होल है। अगर हम बात करें Redmi Note 9 की डिस्प्ले की तो इसमें आपको  गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.53-इंच का फुल एचडी + डिसप्ले दिया गया है। यानी की Redmi Note 9 की डिस्प्ले Realme 6i की डिस्प्ले से कुछ इंच बड़ी है। हालांकि दोनों डिवाइस में एलसीडी डिस्प्ले दी हुई है। Realme ने अपने डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट जोड़ा है, जबकि, Xiaomi ने सबसे लेटेस्ट फ़ोन में 60Hz डिस्प्ले का उपयोग किया है।

Realme 6i और Redmi Note 9 का प्रदर्शन

Redmi Note 9मीडियाटेक हेलियो जी 85 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जबकि Realme 6i मीडियाटेक हेलियो G90T प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह एक नयी और रेडमी से बेहतर टेक्नोलॉजी है जिसका साफ़ अर्थ है कि Realme 6i Redmi Note 9से प्रदर्शन के मामले में ज्यादा बेहतर है!

Realme 6i और Redmi Note 9 के कैमरे

जैसा की हमने ऊपर बताया कि दोनों डिवाइस में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme 6i 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP पोर्ट्रेट लेंस के साथ 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी लेने के लिए सिंगल 16MP सेंसर है। जबकि Redme  ने 48MP क्वाड कैम, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस रियर कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 13 एमपी सेल्फी कैम है।

Realme 6i और Redmi Note 9 का बैटरी बैकअप

5020mAh की बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्ज स्पोर्ट के साथ Redmi Note 9 लम्बी बैटरी लाइफ प्रदान करता है। जबकि, Realme 6i को कंपनी की अपनी 30W फ्लैश चार्ज तकनीक के समर्थन के साथ 4,300 एमएएच की छोटी बैटरी द्वारा समर्थित किया गया है। 

यानि की बैटरी के मामले में Redmi Note 9 ने बाजी मार ली है और कैमरा में दोनों एक बराबर ही हैं।  इसके अलावा प्रदर्शन में Realme 6i ज्यादा बेहतर है।

Leave a Comment