रियलिमी ब्रांड को बाजार में उतरे हुए कुछ ही समय हुआ है, लेकिन यह अब एक अच्छी ब्रांड कंपनी प्रतिस्पर्धा देने में लगा हुआ है। Realme इस प्रतियोगिता में Xiaomi हैंडसेट को हरा सकता है, यह हाल ही में लॉन्च किए गए दो फोन Realme 5 और Realme 5 Pro से पता चला है। मार्किट में आते ही इन फोन्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
Realme 5 Pro हाल ही में बाजार में लॉन्च हुआ है और इसकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है। यदि आप भी इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको हमारी समीक्षा अवश्य देखनी चाहिए। हम आपको फोन से जुड़ी हर बात विस्तार से बताने जा रहे हैं।

अगर हम Realme 5 Pro की बात करें, तो यह स्मार्टफोन Realme 5 से छोटा बनाया गया है। लेकिन आप इसे बुरा नहीं मानेंगे क्योंकि इसके फीचर्स आपको बेहद पसंद आएंगें। छोटा होने के कारण इसे पकड़ना बेहद ही आसान है। इसे देखने के बाद आपको लगेगा कि यह बहुत ग्लॉसी है लेकिन ऐसा नहीं है। हम गारंटी देते हैं कि यह आपके हाथों से नहीं फिसलेगा। यह बिल्कुल भी भारी नहीं है, इसका वजन लगभग 184 ग्राम होगा।
डिजाइन
अगर आप अपने बजट में प्रीमियम डिजाइन वाला फ़ोन चाहते हैं तो यह फ़ोन आप के लिए ही है। ग्रेडिएंड फिनिश वाले बैक पैनल के साथ मिलने वाला यह फ़ोन आपको बहुत आकर्षक डिजाइन के साथ मिलेगा। आप पाएंगें कि इस स्मार्टफोन के बैक पैनल एक अच्छा लाइट का रिफ्लेक्शन है। इसकी पिछली स्क्रीन काफी क्लियर है और उस पर आपके ऊँगली के निशान बन सकते हैं। जिसे छूने से ही वह गंदा हो सकता है। लेकिन घबराइए नहीं आपको इसके साथ बैक कवर भी मिलेगा जो आपको बैक पैनल खराब होने की दशा में मदद करेगा।
डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में आपको वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले दिया जा रहा है तो यह इतनी ख़ास बात नहीं है क्योंकि आजकल हर फ़ोन के साथ आपको यह फीचर मिल जाएगा। अगर हम डिस्प्ले की बात करें तो आपको इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। यहां भी आपको थोड़ी सी निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि Xiaomi Mi A3 में यूजर्स को AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। लेकिन आपको इसकी एचडी कुलाइटी में कोई कमी नजर नहीं आएगी। क्योंकि 2,340 x 1,080 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली स्क्रीन आपके मूवी देखने के मजे को जरा भी किरकिरा नहीं करेगी।

परफॉर्मेंस
चलिए बात करते हैं इसकी परफॉर्मेंस के बारे में। परफॉर्मेंस के मामले में कहें तो इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712AIE प्रोसेसर और 10nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इतना ही नहीं आपको 2.3GHz की फ्रिक्वेंसी के साथ साथ हाइपर गेम बूस्ट 2.0 भी मिल रहा है। इसका फायदा यह है कि आपको इस स्मार्टफोन में मल्टी टास्किंग काम करने और गेम खेलने में हैंग होने की समस्या नहीं आएगी।
कैमरा
किसी भी स्मार्टफोन का सबसे ख़ास फीचर होता है उसका कैमरा। अगर आप देखें तो इसका क्वॉड कैमरा सेटअप बहुत ही शानदार है, जो आपको क्वालिटी में काफी पसंद आएगा। इसमें आपको 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा रहा है जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्स्ल और सेंसर IMX586 है। इस स्मार्टफोन के कैमरे का अपर्चर f/1.8 है। जबकि इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल की सुविधा और अपर्चर f/2.25 के साथ उपलब्ध है। इन दोनों सेंसर के अलावा 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर भी दिया जा रहा है और उसका अपर्चर f/2.4 है।

कुल मिलकर इसके कैमरे की सुविधा आपको बहुत आएगी। इतने कम बजट में इतने अच्छे फीचर के साथ कोई फ़ोन फिलहाल मार्किट में नहीं आया है।
बैटरी
आजकल फ़ोन की बैटरी की लॉन्ग लाइफ बेहद जरुरी है, तो आपको इस स्मार्टफोन में इसकी बटरी लाइफ की चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं। इसमें दिए गए VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से ४५ मिनट में फ़ोन चार्ज कर सकते हैं। इसकी बैटरी 4,035mAh की है, जो एक बार चार्ज करने के बाद पूरे एक दिन चल सकती है। USB Type C पोर्ट के अल्वा कनेक्टिविटी में Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.0 भी दिए गए हैं।
फ़ोन की कीमत
Realme 5 Pro 4GB+64GB स्टोरेज के साथ यह मार्किट में 13,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध है। इसके 6GB+64GB वेरिएंट के साथ आपको14,999 में और 8GB+128GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपए की कीमत में मिलेगा। आप चाहें तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज क्षमता 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
Realme 5 Pro Full Specifications
General
Brand | Realme |
Model | 5 Pro |
Release date | 20th August 2019 |
Launched in India | Yes |
Form factor | Touchscreen |
Dimensions (mm) | 157.00 x 74.20 x 8.90 |
Weight (g) | 184.00 |
Battery capacity (mAh) | 4035 |
Fast charging | VOOC |
Colours | Crystal Green, Crystal Blue |
Display
Screen size (inches) | 6.30 |
Touchscreen | Yes |
Resolution | 1080×2340 pixels |
Protection type | Gorilla Glass |
Hardware
Processor | 2.3GHz octa-core |
Processor make | Qualcomm Snapdragon 712 AIE |
RAM | 4GB |
Internal storage | 64GB |
Expandable storage | Yes |
Expandable storage type | microSD |
Expandable storage up to (GB) | 256 |
Dedicated microSD slot | Yes |
Camera
Rear camera | 48-megapixel (f/1.8) + 8-megapixel (f/2.25) + 2-megapixel (f/2.4) + 2-megapixel (f/2.24) |
Rear autofocus | Phase detection autofocus |
Rear flash | Yes |
Front camera | 16-megapixel (f/2.0) |
Software
Operating system | Android 9 Pie |
Skin | ColorOS 6.0 |
Connectivity
Wi-Fi | Yes |
Wi-Fi standards supported | 802.11 a/b/g/n/ac |
GPS | Yes |
Bluetooth | Yes, v 5.00 |
USB OTG | Yes |
USB Type-C | Yes |
Headphones | Yes |
Number of SIMs | 2 |
SIM 1 | |
SIM Type | Nano-SIM |
GSM/CDMA | GSM |
3G | Yes |
4G/ LTE | Yes |
Supports 4G in India (Band 40) | Yes |
SIM 2 | |
SIM Type | Nano-SIM |
GSM/CDMA | GSM |
3G | Yes |
4G/ LTE | Yes |
Supports 4G in India (Band 40) | Yes |