Xiaomi Redmi: शाओमी फ़ोन की मार्किट तेजी से उभर कर सामने आई है। अगर आप भी बजट में रहकर एक अच्छे फ़ोन की तलाश में लगे हैं, तो हम आपका यह तलाश रोक सकते हैं। क्योंकि शाओमी कंपनी के नए स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 6 Pro में वो सब फीचर उपलब्ध करवाएं है तो किसी भी महंगें फ़ोन में होते हैं। इस स्मार्टफोन में फीचर्स का पूरा भण्डार है, जो आपको इस रेंज में किसी दूसरे ब्रांड के फ़ोन में नहीं देखने को मिलेगा। प्रीमियम दिखने वाले डिज़ाइन के साथ इस फ़ोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लगा है, जिससे कि यह पूरी तरह से स्क्रैच प्रूफ बन गया है। इस फ़ोन का प्रोसेसर किसी भी तरह के मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग को संभालने के लिए काफी मजबूत है। इसमें शानदार बैटरी बैकअप भी है जो बहुत सराहनीय है। हालांकि, यह हाइब्रिड स्लॉट के साथ आता है जो एक खामी हो सकती है।
फ़ोन का डिस्प्ले और डिजाइन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro में IPS LCD डिस्प्ले लगी है जिसकी स्क्रीन का साइज़ 6.26 इंच है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में आपकी 403 पीपीआई के पिक्सेल घनत्व के साथ 1,080 x 2,280 पिक्सेल का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन भी मिलेगा। साथ ही इसमें लगा गोरिला ग्लास आपके फ़ोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए काफी मजबूत भी है। फ़ोन के गिरने पर भी इसकी स्क्रीन पर कोई खरोंच नहीं आती।
फ़ोन का कॉन्फ़िगरेशन
रेडमी नोट 6 प्रो फ़ोन के कॉन्फ़िगरेशन की बात करें तो वो भी किसी महंगे ब्रांड के फ़ोन में मिलने वाले कॉन्फ़िगरेशन से कम नहीं है, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट लगा हुआ है और इतना ही नहीं, इस फ़ोन को ऑक्टा-कोर (1.8 गीगाहर्ट्ज़, क्वाड कोर, क्रियो 260 + 1.6 गीगाहर्ट्ज़, क्वाड कोर, क्रियो 260) द्वारा संचालित किया जाता है, जिसमें एक अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। यह फ़ोन सभी मल्टीटास्किंग काम करने की क्षमता भी रखता है।

फ़ोन का कैमरा और उसकी स्टोरेज
हर फ़ोन की कैमरा और स्टोरेज बहुत मायने रखती है। आज के दौर में हर कोई फोटो खींचने और खिचवाने का शौकीन है। इसलिए इन सभी फोटज को संरक्षित करने के लिए अच्छी खासी स्टोरेज भी होनी चाहिए। इसलिए Redmi Note 6 Pro आपकी ये दोनों इच्छाएं पूरी कर रहा है। इसमें अच्छी फोटोग्राफी करने के लिए बैक में 12MP + 5MP सेंसर्स वाला कैमरा है। इसके अलावा फ़्रंट में 20MP + 2MP कैमरा का लगा है, मतलब अब सेल्फी प्रेमियों के लिए तो ये फ़ोन किसी महंगें डिजिटल और हाई क्वालिटी के कमरे से कम नहीं है। 64GB की क्षमता वाला यह फ़ोन बहुत ही शानदार है। इसमें एक बाहरी मेमोरी स्लॉट भी दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 256GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
अगर आप को फोटोग्राफी करनी है और आप ऑनलाइन वीडियो का भी शौक रखते हैं, तो आपको एक अच्छे बैटरी बैकअप वाले फ़ोन की जरुरत है। कोई बात नहीं इस स्मार्टफोन ने आपकी इस समस्या को भी दूर कर दिया है। इसकी 4,000mAh की ली-पॉलीमर बैटरी एक बढ़िया और लंबा बैटरी बैकअप दे सकती हैं। कनेक्टिविटी में बाकी फ़ोन्स की तरह इसमें भी 4 जी वीओएलटीई, वाईफाई 802.11, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, आदि फीचर्स दिए गए हैं।
भारत में Xiaomi Redmi Note 6 Pro की कीमत
Xiaomi Redmi Note 6 Pro की भारत में कीमत की बात की जाए तो, यह ऑनलाइन स्टोर पर आसानी से उपलब्ध है। ऐमज़ॉन पर इस फ़ोन की कीमत रुपए 13,999 और पाटम पर 11,305 है।
Xiaomi Redmi Note 6 Pro Full Specifications
General
Brand | Xiaomi |
Model | Redmi Note 6 Pro |
Form factor | Touchscreen |
Dimensions (mm) | 157.91 x 76.38 x 8.26 |
Battery capacity (mAh) | 4000 |
Removable battery | No |
Fast charging | Quick Charge 3.0 |
Wireless charging | No |
Colours | Black, Blue, Rose Gold |
SAR value | 1.05 |
Display
Screen size (inches) | 6.26 |
Touchscreen | Yes |
Resolution | 1080×2280 pixels |
Aspect ratio | 19:9 |
Hardware
Processor | octa-core |
Processor make | Qualcomm Snapdragon 636 |
RAM | 4GB |
Internal storage | 64GB |
Expandable storage | Yes |
Expandable storage type | microSD |
Dedicated microSD slot | No |
Camera
Rear camera | 12-megapixel (f/1.9, 1.4-micron) + 5-megapixel |
Rear autofocus | Yes |
Rear flash | Yes |
Front camera | 20-megapixel (f/2.0, 1.8-micron) + 2-megapixel |