OnePlus Nord में आया OxygenOS 10.5.4 अपडेट; कैमरा से लेकर कई सिस्टम में किया सुधार

OnePlus ने एक बेहतरीन बाजार स्तापित किया है। महंगें फ़ोन की रेंज में इस कंपनी ने बहुत ही शानदार पेशकश की थी। अपने बाजार को बढ़ाने के लिए को कंपनी ने मिड-रेंज फ़ोन को बाजार में उतारा। वनप्लस का सबसे नवीनतम फोन – वनप्लस नॉर्ड हाल ही में लॉन्च हुआ था। अब इस स्मार्टफोन का नया अपडेट भी आ चुका है।  जो कम रोशनी वाली सेल्फी और मैक्रो-कैमरा तस्वीरों के साथ-साथ एन्हांसमेंट भी लाता है। भारतीय और वैश्विक मॉडलों के लिए वनप्लस नॉर्ड पर ऑक्सीजनओएस के लिए नवीनतम अपडेट संस्करण संख्या 10.5.4 है।

अपडेट के बारे में वनप्लस कम्युनिटी फोरम पेज पर एक पोस्ट जारी कर दी गई।  जिसमें बतया गया कि कैसे नया अपडेट इस स्मार्टफोन में कई सुधार करता है जैसे कई बग फिक्स के साथ गैलरी ऐप की तेज लॉन्चिंग स्पीड। यह नया अपडेट 10 अगस्त से शुरू हुआ है। अगर आप भी इस फ़ोन के मालिक है तो कुछ ही दिनों में नॉर्ड  के ये अपडेट को आप भी पा सकते हैं।

सामुदायिक पृष्ठ पर  जो पोस्ट साझा की गई उसमें साफ़ कहा गया है कि OxygenOS के 10.5.4 नया अपडेट है। इसमें कई सिस्टम, कैमरा और क्लाउड सर्विस एन्हांसमेंट आपको नए दिए जा रहे हैं। वनप्लस नॉर्ड पर गैलरी ऐप की लॉन्च स्पीड में सुधार किया गया है। अपडेट को कैमरा प्रदर्शन के मामले में कई बदलाव किए गए।

आपको नए अपडेट में बहुत से सुधार मिलेंगें। खासकर इसकी कैमरा क्वालिटी को लेकर जिसमें वीडियो कॉल की गुणवत्ता में पहले से काफी सुधर महसूस होगा। इसके अलावा अब कम रौशनी में सेल्फी के लिए रंग सटीकता और सफेद संतुलन में सुधार होगा। इतना ही नहीं वनप्लस ने दावा किया गया है कि यह अँधेरे में बेहतर सेल्फी ले पाएगा। मैक्रो कैमरा के लिए जीवंतता और रंग सटीकता में भी सुधार देखने को मिलेगा।

सिस्टम में हुए अपडेट

गैलरी की बेहतर लॉन्च गति में सुधार किया गया है। आपको पहले से स्मार्टफोन में बेहतर प्रदर्शन अनुभव मिलेगा। फ्रंट कैमरा लॉन्च करते समय बैकग्राउंड म्यूज़िक पॉज़ करने वाली प्रॉब्म को ठीक किया गया है।

Leave a Comment