जल्द ही iPhone और iPad में मिलेगा OS 14.5 अपडेट; अप्रैल में होगा रोल-आउट

iPhone का नाम सुनते ही किसे चाह नहीं होती iPhone लेने की। अगर आपके पास भी iPhone है और आपको एप्पल का पिछला अपडेट परेशान कर रहा है तो आपको इस जानकारी को जरूर पढ़ना चाहिए। जी हां iPhone अपने यूज़र्स के लिए लेकर आया है एक नया अपडेट। आपको इसे इंस्टॉल करना चाहिए या नहीं? दोस्तों एप्पल ने iOS 14.4.2, iPadOS 14.4.2 और watchOS 7.3.3 को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।  साथ ही एप्पल ने iOS 14.4.2, iPadOS 14.4.2, और TVOS 14.4.2 अपडेट को भी  दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए लेकर आया है। ये सब जानकारी कम्पनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से दी है। ये अपडेट i-phone के अलग अलग डिवाइस में आपको अलग-अलग साइज़ में मिलेगा। हो सकता है कि आपका मॉडल नम्बर अलग हो जिससे आपके फ़ोन में अपडेट साइज़ भी अलग होगा। कम्पेटिबल डिवाइस के लिए आप अपडेट को डाऊनलोड भी कर सकते हैं।

पुराने iPhone 6s के बाद और ipad 4 के बाद के मॉडल को भी  आप अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि इस अपडेट के अंदर आपको सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे जो कि आपके और आपके फोन के लिए  बहुत जरूरी है। ये अपडेट iOS 14.4.1 और macOS 10.13.6 के बाद आया है। i-phone बनाने वाली कम्पनी एप्पल ने बग के चलते एक पैच भी जारी किया है इसमें आपको सिक्योरिटी बग्स फिक्स करने को मिलेगा। इस अपडेट के अंदर ओवर हीटिंग प्रॉब्लम को सॉल्व करने की कोशिश की है। इससे आपके फ़ोन की बेटरी लाइफ अच्छे से चलेगी।  पिछले अपडेट के बाद कई यूज़र्स की शिकायत थी कि उनका फ़ोन जल्दी हीट हो जाता है इस अपडेट के जरिए आप अपने फ़ोन को हीट होने से बचा सकते हैं।

अगर आप भी iPhone यूज़र्स हैं और आप भी अपने फ़ोन कोअपडेट करना चाहते हैं तो आप भी इस नए अपडेट को डाऊनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले आप अपने फ़ोन के अपने फ़ोन के सेटिंग एप्प पर जाएं।  उसके बाद  आप “जनरल” टैब पर क्लिक करके नए अपडेट को डाऊनलोड कर सकते हैं।

ipadOS

माना जा रहा है कि एप्पल अपने यूज़र्स के लिए  iOS और ipadOS के लिए 14.5 अपडेट अप्रैल महीने तक लेकर आएगा जो कि अभी परीक्षण की प्रक्रिया में है।  इससे पहले एप्पल ने iphone और ipad का 14.4 अपडेट  जनवरी महीने में जारी किया था। मॉडल का अहम अपडेट iOS, एप्पल के पिछले iOS और Mac OS के मुकाबले इस अपडेट में कई बग फिक्स के साथ साथ और फ़ोन के परफॉर्मेंस पर कई इम्प्रूवमेंट भी किए गए हैं। साथ ही एप्पल के कुछ फीचर्स हैं जैसे एप्पल पे-कैश, साउंड, ग्रुप फेसटाइम और मेमोजी। एप्पल नलके iOS और Mac OS के अपडेट से आप एप्पल के टीवी पर  समाचार, स्टॉक, वॉइस मेमो, होम और और हेल्थ को भी सर्च कर सकते हैं। नए अपडेट में एप्प ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Comment