Oppo F9 Pro: बीते कुछ वर्षों में ओप्पो ने मार्किट में अपने अच्छे से पैर जमा लिए हैं। अपने बढ़िया फीचर और प्राइस के कारण बहुत जल्द पॉपुलरिटी बढाई है। लोग इसे खरीदना छाते हैं क्योंकि यह अपने यूजर्स को कम बजट में बढ़िया फीचर की पेशकश करता है। इस चाइनीज कंपनी ने कुछ ही समय में भारतीय बाजार की स्मार्टफोन वाली दुनिया में एक नया ट्रेंड स्थापित कर दिया है। इतना ही नहीं ओप्पो ने बहुत सी दूसरी कंपनियों के लिए एक पर्तिस्पर्धा का बाजार भी स्थापित किया है, जिसका फायदा आम जनता को हुआ है, जिनके पास अच्छा स्मार्टफोन खरीदने के लिए कम बजट है।
कुछ समय पहले oppo का Find X मॉडल रिलीज किया गया था जिसे अब तक का बसे इनोवेटिव फोन माना जा रहा था। लेकिन अब कंपनी ने मिड सेगमेंट स्मार्टफोन सेगमेंट रेंज को बढ़ा दिया है और मार्किट में F9 Pro को लॉन्च किया है जो इसी की कड़ी कही जा रही है। Oppo F9 Pro में ड्यूल टोन डिजाइन, फास्ट चार्जिंग और वॉटर ड्रॉप नॉच के सुविधा इसे सभी होने से हटकर बनाने में कामयाब हुई है।
बहुत से लोग नए फोन की सीरीज को लॉन्च होने का इंतजार करते हैं। ताकि उन्हें बजट में एक अच्छे फीचर वाला फ़ोन मिल जाए। अगर आप नया फ़ोन लेने का मन बना चुके हैं, तो आपको एक बार ओप्पो फ प्रो के रिव्यु को पढ़ना चाहिए। मुझे लगता है यह रिव्यु आपको एक बढ़िया फ़ोन खरीदते समय काफी मदद कर सकता है।
फ़ोन का डिजाइन
ओप्पो के इस स्मार्टफोन के डिजाइन के बारे में अगर हम कहें तो यह बेहद ही आकर्षक लुक और सुंदर रंग में आपको मिल रहा है। इसका लुक बेहद शानदार है और आपके हाथों में काफी जंचने वाला है।यह हैंडसेट पुरी तरह से प्लास्टिक से बनाया गया है और Oppo F9 Pro और प्रो दोनों में कुछ ख़ास अंतर नहीं है। लेकिन इसकी खूबी इसकी डिस्प्ले है, जो फ से थोड़ी बेहतर है। इसमें आपको वॉटरड्रप नॉच की सुविधा मिली है लेकिन यह दूसरे फ़ोन की अपेक्षा थोड़ी छोटी है। अगर आप देखें तो डिस्प्ले के थी ऊपर आपको फ्रंट कैमरा और स्पीकर दोनों दिए गए हैं। अगर प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर की लोकेशन को देखें तो उनका पता लगाना मुश्किल है। क्योंकि कंपनी ने उस बात को गुप्त रखा है।

स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
आजकल हर कोई ऐसा फ़ोन चाहता है, जो हैंग ना हो और तेज गति से काम करे ताकि वो मल्टीटास्क कर सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ओप्पो फ में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटैक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के अलावा एआरएम कोरटेक्स-ए73 कोर और कोरटेक्स-ए53 कोर भी दिया जा रहा है। अगर हम स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
डिस्प्ले
इसकी डिस्प्ले बहुत ही शानदार है जैसा कि हमने पहले बताया इसका पृमुँम लुक आपको बहुत पसंद आएगा। क्योंकि इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाली 6.3 इंच की स्क्रीन लगी है, जो एलटीपीएस डिस्प्ले और उसका रेशियो 19.5:9 है।

कनेक्टिविटी फीचर
फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई और वाई-फाई 802.11एसी दिया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 4.2 लगा है और ग्लोनास और जीपीएस भी शामिल हैं। आप इस फ़ोन को आसानी से किसी भी उपकरण के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसलि साउंड क्वालिटी भी बहुत शानदार है, जो आपके म्यूजिक सुनने और वीडियो देखने के मजे को बढ़ा देती है।
कैमरा
फ़ोन का सबसे ख़ास फीचर होता है उसके फ़ोन के फ़्रंट और बैक का कैमरा, जिसकी पिक्चर क्वालिटी बहुत अच्छी होनी चाहिए। इसलिए फ़ोन के बैक में 2 कैमरे दिए गए हैं। इसके बैक में एक कैमरा 16 मेगापिक्ल और दूसरा 2 मोगपिक्सल का है। इसके फ़्रंट में सेल्फी लेने के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसकी पिक्चर क्वालिटी भी काफी अच्छी हैं।
बैटरी
Oppo F9 Pro के बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको यहां भी कोई निराशा नहीं होगी। क्योंकि आपको कंपनी VOOC चार्जिंग वाला नया फीचर दे रही है। यह आपके फ़ोन को बहुत तेजी से चार्ज करने में सक्षम है। इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है। जिसे एक बबार चार्ज करने के बाद आप इसे पूरा दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास 5 मिनट का समय है तो आप इसे चार्ज कर लें यह आपको 2 घंटे का बैटरी बैकअप देगी। लेकिन आप इसे केवल कालिंग के लिए ही इस्तेमाल करें। लेकिन अगर 30 मिनट चार्ज करते हैं तो आप इसे आसानी से लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्यों खरीदें
अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप इस विकल्प पर जा सकते हैं। ये कोई घाटे का सौदा नहीं होगा। Oppo F9 Pro लुक और डिजाइन बेहद अच्छा है, एक शानदार प्रीमयम लुक के कारण यह बहुत कूल दीखता है। साथ ही इसमें मिलने वाले बेहतरीन फीचर आपको शायद ही इस बजट में किसी दूसरे ब्रांड के स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलेंगें।
Phone Price
भारत में ओप्पो फ की कीमत 19,990 रुपये से शुरू है। लेकिन इसमें 6 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट मिलता है। लेकिन Oppo F9 Pro में ऐसा नहीं है। इसमें कीमत कम है जिस कारण से इसके फीचर भी थोड़े कम रखे गए हैं। इसमें आपको 4 जीबी रैम की दी जा रही है। जिसमें इस स्मार्टफोन की कीमत 23,990 रुपये है।
Display | |
Screen Size | 6.3 inch |
Screen Resolution | 2340 x 1080 pixels |
Screen Type | LCD |
Pixel Density | 409 PPI |
Screen Protection | Corning Gorilla Glass 6 |
Bezel-Less | Yes |
Notch | Yes, Waterdrop Notch |
Screen to Body Ratio (%) | 90.8% |
Aspect Ratio | 19.5:9 |
Touch Screen | Yes, Capacitive Touchscreen, Multi-touch |
Camera | |
Rear Camera Resolution | 16MP |
Dual Rear Camera | Yes, 2MP |
Front Camera Resolution | 25MP |
Camera Details | Bokeh Effect, CMOS image sensor, Continuos Shooting, Exposure compensation, Face detection, Geo-tagging, High Dynamic Range mode (HDR), ISO control, Touch to focus, White balance presets |
Video Recording Resolution | Full HD Video Recording (1080p) |
Camera Features | Autofocus, LED Flash, Flash |
Zoom | Yes, 4x Digital Zoom |