Oppo F17 Pro और Oppo F17 आज होंगे लॉन्च, लाइव स्ट्रीम के बारे में पढ़ें

Oppo F17 Pro और Oppo F17 आज भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं। कंपनी शाम 7 बजे फ़ोन को लॉन्च करने के लिए डिजिटल लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है।  अगर आप इस लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं तो आप YouTube सहित अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम करके इसे देख सकते हैं। Oppo F17 के बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी ने Oppo F17 Pro के बारे में काफी खुलासे किए हैं।  इस नए डिवाइस में छह कैमरों के साथ आपको 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा 6.43-इंच सुपर AMOLIN डिस्प्ले भी दी जा रही है।

Oppo F17 Pro और Oppo F17 की कीमत

फिलहाल ओप्पो ने भारत में दोनों ही फ़ोन की कीमत की घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ओप्पो एफ 17 प्रो की कीमत 25,0000 रुपए तक हो सकती है। जबकि Oppo F17 नॉन-प्रो वेरिएंट की कीमत थोड़ी सस्ती होगी। फ़ोन की कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट में होगा। इस लॉन्च इवेंट को सोशल मीडिया चैनलों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। यह इवेंट आज शाम 7 बजे शुरू होगा।

Oppo F17 और Oppo F17 Pro के स्पेसिफिकेशन

Oppo F17 Pro की तरह इसमें भी तीन रंग- मैट ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटालिक व्हाइट सेगमेंट लेकर आएगा। यह 8GB की रैम और 12GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। Oppo F17Pro 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और डेप्थ सेंसर है

Oppo F17 Pro में मीडिया टेक हेलियो P95 SoC और 6.43-इंच S-AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी इसके साथ ही यह फुल HD + रेजोल्यूशन और एक पिल के आकार के होल-पंच डिस्प्ले को भी सपोर्ट करता है। फ़ोन का वजन 164 ग्राम और माप 160.14x 73.7×7.48 मिमी है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दो गई है, जो 30W VOOC फ्लैश चार्ज तकनीक के साथ आता है।
जबकि Oppo F17 में 6.44-इंच S-AMOLED फुल HD + डिस्प्ले के साथ इसमें वाटरड्रॉप नॉच आने की उम्मीद है है। फ़ोन का वजन लगभग 163 ग्राम के आस पास हो सकता है। आपको 30W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo F17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 16-मेगापिक्सेल, 8-मेगापिक्सेल, 2-मेगापिक्सेल और 2-मेगापिक्सेल कैमरे शामिल हैं। इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

Leave a Comment